राजस्थान: सड़क पर जमा था पानी, चलते-चलते ड्राइवर ने रोड समझकर तालाब में उतार दी गाड़ी, 4 की मौत

धौलपुर में पानी से लबालब भरी सड़क पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है. सड़क पर भरे पानी के कारण ड्राइवर भ्रमित हो गया और उसने अपनी गाड़ी को सड़क समझकर सीधे तालाब में उतार दिया. इस भयावह हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

राजस्थान के धौलपुर में पानी से घिरी सड़क पर एक दर्दनाक हादसा हो गया. सड़क के दोनों तरफ पानी भरा होने से ड्राइवर भ्रमित हो गया और उसने वाहन को सड़क समझकर तालाब में उतार दिया. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. धौलपुर के जिला कलेक्टर Sreenidhi BT ने हादसे की जानकारी दी है.

घटना के कारणों की हो रही है जांच

जिला कलेक्टर के मुताबिक, हादसे के बाद प्रशासन मृतकों की पहचान करने में जुटा है. गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. हादसे के बाद मौके की स्थिति और घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Pune Dahi Handi: जश्न के बाद दर्दनाक हादसा, लोहे का ढांचा गिरने से 45 साल की महिला की मौत

अतिक्रमण का मामला भी कोर्ट में लंबित

कलेक्टर ने बताया कि जिस जगह से जुड़ा यह मामला है, वहां अतिक्रमण को लेकर सिविल कोर्ट में मामला लंबित है. अतिक्रमण से जुड़े एक पक्ष को कोर्ट से स्टे ऑर्डर मिला हुआ है. प्रशासन अब इस विवाद का पुराना रिकॉर्ड खंगाल रहा है और यह पता कर रहा है कि समस्या इतने लंबे समय से क्यों बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >