Rajasthan Assembly Election 2023 Result: लाल डायरी से भगवा रंग में रंगा राजस्थान! BJP को स्पष्ट बहुमत

Rajasthan Assembly Election 2023 Result - विधानसभा के लिए हुए चुनावों में कांग्रेस की हार और भाजपा की जीत में 'लाल डायरी' से का भी बड़ा योगदान है. यह वही लाल डायरी है, जिसने कुछ पन्नों को सार्वजनिक करके कांग्रेस विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने गहलोत सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया...

Rajasthan Assembly Election Result 2023 : राजस्थान चुनाव में भाजपा को बंपर बढ़त मिलती दिख रही है. राज्य की विधानसभा के लिए हुए चुनावों में कांग्रेस की हार और भाजपा की जीत में ‘लाल डायरी’ से का भी बड़ा योगदान है. यह वही लाल डायरी है, जिसने कुछ पन्नों को सार्वजनिक करके कांग्रेस विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने गहलोत सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया था.

लाल डायरी की वजह से कमजोर पड़ गई कांग्रेस?

राजस्थान में 25 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है. रुझानों की मानें, तो भाजपा राज्य में स्पष्ट बहुमत के साथ जीत की ओर बढ़ रही है. जहां कांग्रेस पार्टी और राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस बार सत्ता बरकरार रखने की बात कह रहे थे, वहीं ये परिणाम उनके लिए झटका साबित हो रहे हैं. बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या कांग्रेस इस विधानसभा चुनाव में लाल डायरी की वजह से कमजोर पड़ गई?

Also Read: Assembly Election 2023 LIVE Results: विधानसभा चुनाव के नतीजे देखें ऑनलाइन, काम आयेंगे ये प्लैटफॉर्म्स

लाल डायरी के अलावा इन मुद्दों ने भी डुबोयी कांग्रेस की लुटिया

पूरे चुनाव में लाल डायरी का मुद्दा बार-बार सामने आता रहा. गहलोत के मंत्री रहे राजेंद्र गुढ़ा ने लाल डायरी में सरकार के अवैध हिसाब होने की बात कही थी. भाजपा ने इस लाल डायरी के मुद्दे को पूरे चुनाव में जोर-शोर से उठाया. इसके अलावा, राजस्थान कांग्रेस पर 5 साल के कार्यकाल में गुटबाजी हावी रही. सचिन पायलट और अशोक गहलोत के समर्थक लगातार एक दूसरे पर हमलावर रहे. टिकट बंटवारे से भी कई पार्टी नेता नाखुश रहे. यही नहीं, राजस्थान में लंबे समय से सरकार भर्ती के पेपर लीक का मुद्दा गरम रहा है. वहीं, उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के बाद कांग्रेस पर राज्य में तुष्टिकरण की राजनीति करने के भी आरोप लगे. इन मुद्दों को भाजपा ने खूब भुनाया और कांग्रेस सरकार को पूरे कार्यकाल के दौरान घेरे रखा.

Also Read: Assembly Election 2023: EVM से कैसे होती है मतगणना? जानिए इससे जुड़े हर सवाल का जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >