Earthquake In Rajasthan: बाड़मेर-सांचौर सहित कई इलाकों में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर ये थी तीव्रता

Earthquake In Rajasthan: मौसम केंद्र के मुताबिक राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर और सांचौर के इलाकों में भूकंप का झटका महसूस किया गया है. बताया जा रहा है कि भूकंप का केन्द्र बालतोरा था. वहीं रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 बताई जा रही है.

राजस्थान के बाड़मेर और सांचौर इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि इन इलाकों में भूकंप का झटका महसूस किया गया है. भूंकप आने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए, हालांकि खबर लिखे जाने तक कोई हताहत की सूचना सामने नहीं आई है.

मौसम केंद्र के मुताबिक राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर और सांचौर के इलाकों में भूकंप का झटका महसूस किया गया है. बताया जा रहा है कि भूकंप का केन्द्र बालतोरा था. वहीं रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 बताई जा रही है. बाड़मेर में भूकंप लगभग 11.05 मिनट पर महसूस की गई है.

बताते चलें कि राजस्थान में इससे पहले पिछले हफ्ते सीकर में भूकंप का झटका महसूस किया गया था. वहीं बीते महीने बीकानेर के इलाकों में भी भूकंप आया था. वहीं लगातार राज्य में भूकंप के झटके ने आपदा प्रबंधन विभाग की टेंशन बढ़ा दी है.

क्यों आता है भूकंप- भूकंप आने क सबसे बड़ा कारण धरती के अंदर 7 प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं. ये प्लेट्स जिन जगहों पर ज्यादा टकराती हैं, उसे फॉल्ट लाइन जोन कहा जाता है. बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं. ज्यादा दबाव बनने लगता है तो प्लेट्स टूट जाती है जिससे एनर्जी बाहर आती है इसी के बाद भूकंप आता है.

भारतीय उपमहाद्वीप में भूकंप के झटके महसूस होते रहते है. टेक्टॉनिक प्लेटों में टक्कर के कारण ही भारतीय उपमहाद्वीप में अक्सर भूकंप आते हैं. विशेषज्ञ मानते हैं कि भूजल में कमी से टेक्टॉनिक प्लेटों की गति में धीमी हुई है, जिसकी वजह से कई बार भूकंप के झटके महसूस होते हैं.

Also Read: Weather LIVE : दिल्ली में चढ़ा पारा, राजस्थान में भूकंप, यूपी-बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में बारिश के आसार

Posted By : Avinish Kumar Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >