Rajasthan News: स्टांप पेपर पर बेटियों का सौदा, एक्शन में NHRC, राजस्थान सरकार को दिया नोटिस

Rajasthan News: मीडिया रिपोर्ट में यह सामने आया है कि राजस्थान के भीलवाड़ा में स्टाम्प पेपर पर लड़कियों को बेचा जा रहा है. राजस्थान में बेटियों की खुलेआम नीलामी हो रही है. हालांकि मामला सामने आने के बाद जनप्रतिनिधि ने तुरंत संज्ञान लिया.

Rajasthan News: NHRC (राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग) ने राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया है. नोटिस में आयोग ने दावा किया है कि राजस्थान के आधा दर्जन जिलों में 8 से लेकर 18 साल तक की लड़कियों को स्टाम्प पेपर पर बेचा जाता है, और यदि नहीं, तो उनकी माताओं के साथ दुष्कर्म किया जाता है. आयोग ने राजस्थान सरकार को इस मामले में जारी नोटिस का जवाब दाखिल करने को कहा है.

दरअसल, राजस्थान में स्टाम्प पर लड़कियों की खरीद फरोख्त से संबंधित खबर मीडिया में आने के बाद बीजेपी नेता संबित पात्रा ने राजस्थान सरकार पर कटाक्ष करते हुए एक ट्वीट किया था. अपनी ट्वीट में संबित पात्रा ने लिखा था कि, कांग्रेस पार्टी का नारा तो है, ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ का, लेकिन हकीकत राजस्थान में देखें, जहां बहन बेटियों की खुलेआम नीलामी चल रही है. कांग्रेस के कुशासन से तंग आकर अब राजस्थान की बेटियां कह रही हैं; ‘लड़की हूँ बच सकती हूं, तभी तो राजस्थान में रह सकती हूं.’

गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट में यह सामने आया है कि राजस्थान के भीलवाड़ा में स्टाम्प पेपर पर लड़कियों को बेचा जा रहा है. राजस्थान में बेटियों की खुलेआम नीलामी हो रही है. हालांकि मामला सामने आने के बाद जनप्रतिनिधि ने तुरंत संज्ञान लिया. भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेड़िया ने सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग भी की है.

मानवाधिकार आयोग का कहना है कि, एक मीडिया रिपोर्ट के आधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए राजस्थान सरकार को नोटिस भेजा गया है. दरअसल रिपोर्ट में बताया गया है कि खासकर वित्तीय लेनदेन के मामलों में अगर किसी तरह का विवाद होता है तो रकम की वसूली के लिए 8 से लेकर 18 साल तक की लड़कियों की नीलामी कर दी जाती है. इन लड़कियों को दूसरे राज्य भेज दिया जाता है. कभी-कभी तो विदेश तक भेज दिया जाता है. 

Also Read: आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, जम्मू रेलवे स्टेशन पर मिला विस्फोटकों और डेटोनेटरों से भरा बैग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >