COVID19 : जयपुर में दंपती में कोरोना वायरस की पुष्टि, बिना अनुमति विदेश गये डॉक्टर दंपती को नोटिस

COVID19 : couple found coronavirus positive in jaipur and doctors visited abroad noticed in rajasthan. जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक दंपती कोविड-19 (COVID19) पॉजिटिव पाया गया. वहीं, एक चिकित्सक दंपती को बिना अनुमति के विदेश की यात्रा करने और वहां से लौटने के बाद रोगी की आंख का ऑपरेशन करने पर नोटिस जारी किया गया है. कोरोना वायरस से पीड़ित होने के सभी संदिग्धों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है.

जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक दंपती कोविड-19 (COVID19) पॉजिटिव पाया गया. वहीं, एक चिकित्सक दंपती को बिना अनुमति के विदेश की यात्रा करने और वहां से लौटने के बाद रोगी की आंख का ऑपरेशन करने पर नोटिस जारी किया गया है. कोरोना वायरस से पीड़ित होने के सभी संदिग्धों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है.

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि 30 वर्षीय दंपती कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है. उन्हें सवाई मानसिंह चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है.

उन्होंने बताया कि दंपत्ति स्पेन से दुबई होते हुए 17 मार्च को दिल्ली पहुंचा था और फिर टैक्सी से 18 मार्च की सुबह जयपुर पहुंचा. उन्होंने बताया कि एक घंटा होटल में रुकने के बाद उन्हें सुबह चार बजे सवाई मानसिंह चिकित्सालय भेजा गया और वहां आइसोलेशन वार्ड में रखा गया.

उन्होंने बताया कि होटल की मंजिल के कमरों को सील कर दिया गया है और उनके संपर्क में आये लोगों की पहचान कर ली गयी है. दो चालक और चार होटल कर्मचारियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है. अभी तक उनमें कोविड -19 के लक्षण नहीं पाये गये हैं. राजस्थान में अभी तक नौ कोरोनावायरस पॉजिटिव के मामले पाये गये हैं.

अलवर के दो डॉक्टर बिना अनुमति गये थे सिंगापुर

चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने राजस्थान के अलवर जिले के एक चिकित्सक दंपती को बिना स्वीकृति के विदेश जाने और परामर्श और प्रोटोकॉल की अवहेलना करने पर नोटिस जारी किया है. अलवर जिले के सरकारी अस्पताल में तैनात आंख के डॉक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ उनकी पत्नी ने कुछ आवश्यक कार्यों के चलते 2 मार्च से 12 मार्च तक की छुट्टी ली थी.

अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील चौहान ने बताया कि चिकित्सक दंपती ने छुट्टी के दौरान विदेश जाने के बारे में सूचित नहीं किया था. उन्हें इस बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि विदेश यात्रा करने के इतिहास के साथ दंपती का नाम कोविड-19 में संदिग्ध होने पर प्रकाश में आया.

अधिकारियों ने बताया कि दंपती ने सिंगापुर की यात्रा के बाद काम पर वापस लौटे चिकित्सक ने शल्य चिकित्सा की थी. ये लोग अब घर पर पृथक (आइसोलेशन) में रह रहे हैं. दंपती में किसी प्रकार संक्रमण होने की पुष्टि के लिए स्वाब के नमूने को जांच के लिए भेजा गया है. उसकी रिपोर्ट आनी बाकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >