ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रशासक राजयोगिनी दादी जानकी का 104 साल की उम्र में निधन

administrator of brahmakumari rajayogini dadi janki dies at 104 जयपुर : आध्यात्मिक संस्थान ब्रह्माकुमारी की प्रशासक राजयोगिनी दादी जानकी का लंबी बीमारी के बाद 104 वर्ष की आयु में निधन हो गया. संस्थान की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दादी जानकी का निधन माउंट आबू के एक अस्पताल में गुरुवार (26 मार्च, 2020) की देर रात दो बजे हुआ. वह पिछले दो महीने से सांस और पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं.

जयपुर : आध्यात्मिक संस्थान ब्रह्माकुमारी की प्रशासक राजयोगिनी दादी जानकी का लंबी बीमारी के बाद 104 वर्ष की आयु में निधन हो गया. संस्थान की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दादी जानकी का निधन माउंट आबू के एक अस्पताल में गुरुवार (26 मार्च, 2020) की देर रात दो बजे हुआ. वह पिछले दो महीने से सांस और पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं.

दादी का अंतिम संस्कार ब्रह्माकुमारी संस्थान के मुख्यालय स्थित शांति वन परिसर में शुक्रवार को किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की है. मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘ब्रह्माकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी जी, ने समाज की सेवा पूरी लगन के साथ की है. उन्होंने दूसरों के जीवन में सकारात्मक अंतर लाने का प्रयास किया. महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में उनके प्रयास उल्लेखनीय थे. इस दुख की घड़ी में मेरे विचार उनके अनगिनत अनुयायियों के साथ हैं. ओम शांति.’

बयान के मुताबिक, ‘महिला शक्ति की प्रेरणास्रोत राजयोगिनी दादी जानकी का जन्म एक जनवरी, 1916 को पाकिस्तान के हैदराबाद के सिंध प्रांत में हुआ था. 21 वर्ष की आयु में उन्होंने अध्यात्म का रास्ता चुना. 1970 में वह भारतीय दर्शन, राजयोग और मानवीय मूल्यों की स्थापना के लिए पश्चिमी देशों में चली गयीं. उन्होंने 140 देशों में 140 सेवा केंद्र स्थापित किये.’

इसमें कहा गया कि उन्हें स्वच्छता बनाये रखने के क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए सरकार द्वारा ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया था. बयान के मुताबिक, 46,000 महिलाओं सहित लगभग 20 लाख लोग ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़े हैं. विश्व में स्थापित 8,000 सेवा केंद्रों पर मुख्य प्रशासक महिलाएं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >