राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 55 नये मामले, गहलोत बोले : रामगंज की स्थिति का था एहसास

जयपुर : राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 55 और मामले सामने आये हैं. इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,131 हो गयी है. अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को राज्य में मिले 55 नये संक्रमित मरीजों में से भरतपुर में 23, टोंक में 11, जोधपुर में 11, जयपुर में तीन, झुंझुनूं व कोटा में दो-दो तथा जोधपुर, बीकानेर तथा अजमेर में एक-एक नया मामला आया है. वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि सरकार को रामगंज में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने का आभास था.

जयपुर : राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 55 और मामले सामने आये हैं. इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,131 हो गयी है. अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को राज्य में मिले 55 नये संक्रमित मरीजों में से भरतपुर में 23, टोंक में 11, जोधपुर में 11, जयपुर में तीन, झुंझुनूं व कोटा में दो-दो तथा जोधपुर, बीकानेर तथा अजमेर में एक-एक नया मामला आया है. वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि सरकार को रामगंज में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने का आभास था.

Also Read: 21 अप्रैल से राजस्थान में लॉकडाउन में किये जायेंगे ये बदलाव

वहीं, राजधानी जयपुर में तीन नये संक्रमित मरीजों में से घाटगेट, तोपखाना, और शास्त्रीनगर क्षेत्र में एक-एक संक्रमित व्यक्ति पाया गया है और इससे राजधानी में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 486 हो गयी है. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 54 वे लोग भी हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है. राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कम से कम 40 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.

उधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार को यह पहले से ही अंदाज था कि घनी आबादी वाले रामगंज इलाके में वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ेगी. इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि सरकार वहां ज्यादा से ज्यादा जांच करवा रही है, जिससे आने वाले दिनों में भी यह संख्या बढ़ेगी, लेकिन सरकार ने सारी व्यवस्थाएं कर रखी हैं.

Also Read: covid19 latest update : कोरोना की जांच करने गयी मेडिकल टीम के साथ राजस्थान के रामगंज में अभद्र व्यवहार करने वाले 7 गिरफ्तार

जयपुर के रामगंज इलाके में संक्रमण के लगातार मामले आने के सवाल पर गहलोत ने यहां कहा, ‘हमें पहले से ही अंदाज था, क्योंकि प्रभावित इलाका घनी आबादी वाला है. हमने बड़ी संख्या में जांच शुरू की है. इस कारण जयपुर में रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है. इससे हमें समझ लेना चाहिए कि संख्या और बढ़ेगी, लेकिन सब व्यवस्था हमने कर रखी है.’

उन्होंने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने इलाके का दौरा करके वहां हालात से निबटने के लिए सारी व्यवस्था कर ली है. उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कुल 1,131 कोरोना वायरस संक्रमितों में से 483 केवल जयपुर से हैं. उनमें भी रामगंज ‘हॉटस्पॉट’ बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >