घर बैठे 10 लाख रुपये का हेल्थ कार्ड दे रही सरकार, लाभ लेने के लिए करना होगा ये काम

Health Scheme : अब पंजाब में हेल्थ कार्ड के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही अपना हेल्थ कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस कार्ड से आप 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज पा सकते हैं.

पंजाब के लोगों के लिए अच्छी खबर है. मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत अब हेल्थ कार्ड की कॉपी लेने के लिए किसी सेंटर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. पात्र लोग जरूरी जांच पूरी होने के बाद अपना हेल्थ कार्ड घर बैठे मोबाइल से डाउनलोड कर सकेंगे. कार्ड को फोन में सेव करने के साथ उसका प्रिंट भी निकाला जा सकता है.

बिना हेल्थ सेंटर गए मोबाइल से कैसे मिलेगा कार्ड

  • पंजाब स्वास्थ्य एजेंसी ने हेल्थ कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा ऑनलाइन कर दी है. इसका मतलब है कि अगर आपका रिकॉर्ड पूरा है और जरूरी ई-केवाईसी हो चुकी है, तो कार्ड पाने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
  • सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल पर अपना रिकॉर्ड खोजना होगा. इसके लिए आप अपना फैमिली आईडी, हेल्थ कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर या आधार नंबर का उपयोग कर सकते हैं.
  • रिकॉर्ड मिलने के बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा. इस ओटीपी की मदद से आपकी पहचान की जांच होगी और वेरिफिकेशन होने के बाद आपका हेल्थ कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसके बाद आप कार्ड को पीडीएफ के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं. इसे मोबाइल में रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से क्यों हटाया गया राघव चड्ढा का नाम, जानें SIR के बाद कैसे चेक कर सकते है अपना नाम

कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा हो तो क्या करें?

हेल्थ कार्ड डाउनलोड करने से पहले परिवार के सदस्यों की फोटो का वेरिफिकेशन और ई-केवाईसी पूरी होना जरूरी है. अगर यह काम अभी पूरा नहीं हुआ है, तो पहले इसे पूरा करना होगा.

हेल्थ कार्ड डाउनलोड कर लेने से ई-केवाईसी पूरी नहीं मानी जाएगी, इसलिए अगर किसी सदस्य का जरूरी वेरिफिकेशन बाकी है, तो वो करें.

तीन स्टेप में समझें पूरा तरीका

पहला स्टेप: आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और फैमिली आईडी, हेल्थ कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर या आधार नंबर से अपना रिकॉर्ड खोजें.

दूसरा स्टेप: आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी से अपनी पहचान की वेरिफिकेशन करें.

तीसरा स्टेप: जांच पूरी होने के बाद हेल्थ कार्ड खोलें और उसकी पीडीएफ अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लें.

हर साल 10 लाख रुपये तक का होगा इलाज

  • मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज की सुविधा है, यानी योजना के तहत आने वाले इलाज के लिए मरीज को तय नियमों के मुताबिक अपनी जेब से पैसे देने की जरूरत नहीं होती.
  • इसलिए हेल्थ कार्ड को मोबाइल में रखना काफी काम का हो सकता है जरूरत पड़ने पर कार्ड की डिजिटल कॉपी दिखाई जा सकती है या उसका प्रिंट इस्तेमाल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: SBI में है अकाउंट तो हो जाएं अलर्ट, बैलेंस चेक से लेकर ATM तक अब हर ट्रांजैक्शन पर देना होगा चार्ज!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

गौतम कुमार वर्तमान में प्रभात खबर से जुड़े पत्रकार हैं. वे राजनीति, इतिहास, साहित्य, खेल, कानून, लोक संस्कृति और मनोरंजन जैसे विविध विषयों पर लिखते हैं. किसी विषय पर रिपोर्टिंग या लेखन के दौरान उनका जोर केवल घटनाओं की जानकारी देने पर नहीं, बल्कि उसके पीछे की पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ और उसके प्रभाव को समझाने पर रहता है.

अपने पत्रकारिता करियर में गौतम कुमार ने RealisticMedia और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें डिजिटल कंटेंट लेखन, वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल प्रोडक्शन का अनुभव भी है. स्वतंत्र लेखक और ब्लॉगर के तौर पर उन्होंने अलग-अलग विषयों और डिजिटल माध्यमों के लिए लेखन किया है.

किताबों, फिल्मों और कहानियों में उनकी विशेष रुचि है. वे मानते हैं कि अच्छी किताब या अच्छी फिल्म मिलने के बाद बाकी दुनिया कुछ देर इंतजार कर सकती है. यही रुचि उनके लेखन में भी दिखाई देती है, जहां वे खबर और घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को समझने और पाठकों के सामने उसे सरल और संदर्भपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश करते हैं.

गौतम कुमार मानते हैं कि किसी विषय पर राय अलग हो सकती है और नजरिया भी अलग हो सकता है, लेकिन सार्थक संवाद की शुरुआत इन्हीं अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने से होती है. इसलिए पाठकों की राय, सुझाव और विचार उनके लिए महत्वपूर्ण हैं. उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी जुड़ा जा सकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >