पंजाब के लुधियाना में Anti-Gangster Task Force (AGTF) और Ludhiana Commissionerate Police की संयुक्त कार्रवाई में Doni Bal गैंग के दो कथित शूटर एनकाउंटर में मारे गए. पुलिस के मुताबिक, दोनों के पास से तीन 9mm ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद हुई हैं. इनमें हथियारों के चैंबर में गोलियां लोड थीं. यह कार्रवाई Atam Park अंडरपास के पास हुई.
लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के मुताबिक यह एक इंटेलिजेंस-लीड ऑपरेशन था. AGTF को पहले से दोनों आरोपियों के बारे में जानकारी मिली थी, जिसे लुधियाना पुलिस के साथ साझा किया गया. इसके बाद दोनों टीमों ने मिलकर कार्रवाई की.
Blood Donation Camp पर हमला करने की थी तैयारी
पुलिस के अनुसार, एनकाउंटर में मारे गए दोनों युवकों में से दोनों अमृतसर के रहने वाले थे और वे विदेश में बैठे गैंगस्टर Doni Bal के संपर्क में थे. पुलिस का कहना है कि Doni Bal उन्हें निर्देश दे रहा था, टारगेट बता रहा था और हथियार उपलब्ध करा रहा था.
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी Ravi Khwajke की याद में आयोजित Blood Donation Camp में गोलीबारी करने की तैयारी में थे. इस कैंप को निशाना बनाने के पीछे पुरानी गैंगवार और प्रतिद्वंद्वी गैंग को सबक सिखाने की साजिश बताई जा रही है.
2016 की हत्या से जुड़ा है गैंगवार का कनेक्शन
पुलिस कमिश्नर के अनुसार, यह पूरा मामला पुरानी inter-gang rivalry से जुड़ा हुआ है. Ravi Khwajke की 2016 में हत्या हुई थी. उसी दौर में पुलिस और प्रतिद्वंद्वी गैंग से जुड़े लोगों के बीच एनकाउंटर की घटनाएं भी हुई थीं. पुलिस ने इस पुराने गैंग विवाद को मौजूदा साजिश से जोड़कर देखा है.
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि विदेश में बैठे गैंगस्टर से दोनों आरोपियों का संपर्क कैसे हुआ, उन्हें टारगेट कैसे मिला और हथियार कहां से पहुंचे. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस साजिश में इनके अलावा और कौन-कौन लोग शामिल थे.
