पंजाब की खुशहाली के लिए अरदास करेंगी महिला सरपंच और पंच, सीएम मान ने हरी झंडी दिखाकर तख्त श्री हजूर साहिब किया रवाना

Punjab News: फतेहगढ़ साहिब- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को 500 महिला सरपंचों और पंचों के पहले प्रतिनिधिमंडल को महाराष्ट्र ले जा रही ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर कहा कि नांदेड़ में तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन के लिए महिला सरपंचों और पंचों को राज्य सरकार की ओर से आवश्यक सहयोग दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस की स्मृति में यह पहल की जा रही है.

  • मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री नांदेड़ साहिब के लिए 500 महिला सरपंचों और पंचों के पहले प्रतिनिधिमंडल को ले जा रही ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
  • तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन के साथ-साथ राष्ट्रीय पंचायती सम्मेलन में भी हिस्सा लेगा प्रतिनिधिमंडल.
  • पंजाब की अमन-शांति, प्रगति और खुशहाली के लिए अरदास करेंगी महिला सरपंच और पंच.

Punjab News: फतेहगढ़ साहिब- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को 500 महिला सरपंचों और पंचों के पहले प्रतिनिधिमंडल को महाराष्ट्र ले जा रही ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह महिला सरपंच और पंच नांदेड़ में तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन करेंगी और महिला पंचायतों के राष्ट्रीय सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगी. गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य से 500 महिला सरपंचों और पंचों के प्रतिनिधिमंडल महिला पंचायतों के राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए महाराष्ट्र जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस प्रतिनिधिमंडल में अच्छा प्रदर्शन करने वाली पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल हैं. इस दौरे का उद्देश्य पंजाब की महिला सरपंचों और पंचों को अन्य राज्यों से आए पंचायती प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श के माध्यम से नए अनुभव साझा करना है, ताकि गांवों का कायाकल्प करने के लिए नवीन उपायों को लागू किया जा सके.

महिला पंचायती प्रतिनिधियों का बढ़ेगा आत्मविश्वास- सीएम मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंचायतें लोकतंत्र का आधार हैं और गांवों में स्कूलों, डिस्पेंसरियों, पशु चिकित्सालयों और अन्य जनकल्याणकारी कार्यों का प्रबंधन सीधे तौर पर पंचायतों की निगरानी में होता है. उन्होंने कहा कि ऐसी ट्रेनिंग सरपंचों और पंचों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि गांवों के विकास कार्यों के लिए पंचायतों का सभी विभागों के साथ तालमेल होता है. भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि इस दौरे से महिला पंचायती प्रतिनिधियों का आत्मविश्वास और बढ़ेगा और गांवों के विकास को नई दिशा मिलेगी.

राज्य सरकार की ओर से जरूरी सहयोग देने की सीएम मान ने कही बात

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नांदेड़ में तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन के लिए महिला सरपंचों और पंचों को राज्य सरकार की ओर से आवश्यक सहयोग दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस की स्मृति में यह पहल की जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि इन महिला सरपंचों और पंचों के आने-जाने और ठहरने का सारा खर्च सरकार वहन करेगी. भगवंत सिंह मान ने कहा कि पवित्र स्थल के दर्शन करवाने के लिए इस विशेष ट्रेन का इंतजाम किया गया है.

महिला सरपंच और पंच राज्य की खुशहाली के लिए करेंगी अरदास

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर पंजाबी के दिल में नांदेड़ साहिब के प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान है और हर व्यक्ति के मन में जीवन में कम से कम एक बार दर्शन करने की इच्छा होती है. उन्होंने आगे कहा कि यह पंच-सरपंच महिला सशक्तिकरण की भावना का उदाहरण हैं और सरकार इनके योगदान का सम्मान करने के लिए इन्हें इस तीर्थ यात्रा के दर्शन के लिए ले जाना चाहती है. भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि महिला सरपंच और पंच पंजाब और पंजाबियों के लिए शांति, प्रगति और खुशहाली की अरदास करेंगी. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तरुण प्रीत सिंह सौंद और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >