Sambalpur News: अनुगूल के दुर्गापुर गांव व कनिहा जंगल से दो गिरफ्तार, बम व बंदूकें बरामद

Sambalpur News: अनुगूल वन मंडल में विस्फोटक खाने से हाथी की मौत के बाद वन विभाग ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

Sambalpur News: अनुगूल वन मंडल के बंताला रेंज में दो दिन पहले विस्फोटक (बम) खाने से हुई हाथी की मौत के बाद वन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इस बारे में अनुगूल के डीएफओ नीतीश कुमार ने बताया कि विभाग ने शिकार रोकने के लिए अलग-अलग रेंज में कदम उठाने शुरू कर दिये हैं. इसी कड़ी में वन मंडल के जारपाड़ा रेंज के दुर्गापुर गांव में छापा मारा गया.

बंदूक, गोलियां व विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद

छापेमारी में हाथ के बने आठ बम, दो देसी बंदूक, 62 राउंड गोलियां, दो 7 इंच और 4 इंच की लीड, 3 गजवाड़ी, 50 ग्राम पटास, एक गुलेल, दाे बराह फंसाने का फंदा, 100 ग्राम गन पाउडर और शिकार में इस्तेमाल होने वाले कई दूसरे सामान जब्त किये हैं. इन सामानों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति दुर्गापुर गांव का दिलीप नाइक है. डीएफओ ने बताया कि उसने पहले भी इन चीजों का इस्तेमाल करके बराह ( जंगली सूअर) का शिकार करने की बात कबूल की है. इसी तरह शनिवार को भी कनिहा जंगल में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से एक बंदूक बरामद की गयी. डीएफओ ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में विभाग के ऐसे कदम जारी रहेंगे. इसके अलावा विभाग गांवों में लोगों तक पहुंचकर शिकार के बारे में जागरूकता पैदा करने की योजना बना रहा है. इसके अलावा एक खास ऐप (सबूज अनुगूल) लॉन्च किया गया है ताकि लोग इस ऐप के जरिए किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि के बारे में भी बता सकें. वन विभाग ऐसे लोगों को ईनाम भी देगा.

सुंदरगढ़ : महिला की हत्या के मामले में हत्यारोपी गिरफ्तार, गया जेल

सुंदरगढ़ पुलिस ने टाउन थाना अंचल में एक महिला की बेरहमी से हत्या के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान आमलीपाली निवासी प्रदीप प्रधान (36) के रूप में हुई है, जिसे शुक्रवार की शाम गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट चालान किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को गुरुबारी मांझी (50) और आरोपी प्रदीप ने साथ में शराब पी थी, जिसके बाद किसी बात पर उनके बीच झगड़ा हो गया. इसके बाद प्रदीप ने गुरुबारी पर ईंट से हमला कर दिया और उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया. गुरुबारी की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की. एसपी अमृतपाल कौर, सब-डिवीजनल पुलिस ऑफिसर निर्मल कुमार महापात्रा और टाउन पुलिस ने खोजी कुत्तों और एक वैज्ञानिक दल की मदद से जांच की. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रदीप प्रधान को शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर कोर्ट चालान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >