Sambalpur News: सेंटरिंग खोलने सेफ्टी टैंक में घुसे दो लोगों की दम घुटने से मौत, दो गंभीर

Sambalpur News: बामड़ा प्रखंड के केसईबहाल गांव में सेफ्टी टैंक की सेंटरिंग खोलने घुसे दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गयी.

Sambalpur News: संबलपुर जिला के बामड़ा प्रखंड अंतर्गत केसईबहाल गांव में मंगलवार सुबह सेफ्टी टैंक की सेंटरिंग खोलते समय दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गयी, वहीं दो लोग गंभीर हैं. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. इस घटना को लेकर अंचल में शोक की लहर है.

एक-एक कर चारों घुसे टंकी के भीतर, नहीं निकले तो अग्निशमन विभाग को किया सूचित

केसईबहाल गांव के लोकनाथ बेहेरा ने अपने घर में सेफ्टी टैंक का निर्माण कर 18 दिन पहले ढलाई की थी. मंगलवार सुबह करीब 8:45 बजे सेफ्टी टैंक की सेंटरिंग खोलने राजमिस्त्री पेचा टंकी के भीतर घुसा था. टंकी में घुसने के लिए एक सीढ़ी लगायी गयी थी. पेचा मिस्त्री चार सीढ़ी उतरने के बाद दम घुटने पर वापस निकल आया. उसके बाद घर के मालिक लोकनाथ बेहेरा टंकी के भीतर उतरे. चार सीढ़ी उतरने पर दम घुटने लगा, तो वे भी वापस निकल आये. उसके बाद दो श्रमिकों ने टंकी के भीतर घुसने का प्रयास किया. राजमिस्त्री पेचा ने उन दोनों को अंदर जाने से मना किया था और कहा था सेंटरिंग दो चार दिन बाद खोलेंगे, लेकिन श्रमिक नहीं माने और टंकी के अंदर घुस गये. दोनों श्रमिकों के अंदर जाने के बाद कोई हलचल नहीं होने पर लोकनाथ का बेटा हेमंत टंकी के अंदर गया. लेकिन वह भी बाहर नहीं निकला, तो लोकनाथ का भाई भिखारी चरण पटेल टंकी के अंदर घुसा. जब चारों लोग टंकी के भीतर से नहीं निकले, तो लोकनाथ ने आस-पास के लोगों, महुलपाली पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचित किया. पुलिस और अग्निशमन विभाग ने जेसीबी की सहायता से सेफ्टी टंकी को तोड़कर चारों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से कुचिंडा अस्पताल पहुंचाया.

मृतकों में मकान मालिक का भाई और एक श्रमिक शामिल, बेटे का चल रहा इलाज

कुचिंडा अस्पताल में डाक्टरों ने घर मालिक लोकनाथ के भाई भिखारी चरण बेहेरा (58) और श्रमिक सुशील नायक (35) को मृत घोषित कर दिया. वहीं लोकनाथ का बेटा हेमंत बेहेरा और श्रमिक आनंद माझी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है. मृतक भिखारी चरण बेहेरा केसईबहाल स्थित बासुदेव गोदावरी डिग्री कॉलेज में चपरासी का काम करता था. महुलपाली पुलिस इस संबंध में एक मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.

ग्रामीणों ने अस्पताल में जड़ा ताला, 10 लाख मुआवजा की मांग पर रोका रास्ता

बामड़ा ब्लॉक के महुलपाली थाना अंतर्गत केसईबहाल में सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलते समय दम घुटने से दो लोगों की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में ताला जड़ दिया. वहीं मृतकों के आश्रितों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग को लेकर रास्ता रोककर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि केसईबहाल अस्पताल में प्राथमिक उपचार नहीं मिलने के कारण उनकी मौत हो गयी. लोगों ने 10 लाख रुपये मुआवजा और अस्पताल में डॉक्टर की नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. इस मांगों को लेकर लोगों ने कुचिंडा बामड़ा राज्य राजमार्ग-24 पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है. समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >