Jharsuguda News: दो वर्षों में राज्य की सभी 6783 पंचायतों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित होंगे : महालिंग

Jharsuguda News: रघुनाथपाली और झिलापाली में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का स्वास्थ्य मंत्री डॉ मुकेश महालिंग ने उद्घाटन किया.

Jharsuguda News: झारसुगुड़ा जिले के कोलाबीरा ब्लॉक स्थित रघुनाथपाली और झिलापाली गांवों में नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ मुकेश महालिंग ने रविवार को किया. इस अवसर पर उन्होंने राज्य की सभी 6783 पंचायतों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किये जाने की घोषणा की. कहा कि सभी आरोग्य मंदिरों में डॉक्टरों और कर्मचारियों की नियुक्ति की जायेगी और गांवों में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया जायेगा.

16 प्रकार की जांचें और 106 प्रकार की दवाएं मिलेंगी निःशुल्क

आरोग्य मंदिर में 16 प्रकार की जांचें और 106 प्रकार की दवाएं निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेंगी. ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं में एनीमिया एक आम बीमारी है, इसलिए श्री महालिंग ने महिलाओं से अनुरोध किया कि वे हर तीन महीने में एक बार आयुष्मान आरोग्य केंद्र में अपना हीमोग्लोबिन परीक्षण कराएं और आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क आयरन की गोलियां लें. स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योग प्रशिक्षकों, शौचालयों आदि जैसी सुविधाओं की मांग पर शीघ्र ही कदम उठाये जायेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में झारसुगुड़ा विधायक टंकधर त्रिपाठी बैठक में शामिल हुए. झिरलापली में हुई बैठक में सरपंच तिलोत्मा छछान ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा. जिला जन स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुनील पंडा, अतिरिक्त जिला विकास अधिकारी श्रेयांश रुथ, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सव्यरानी विटिरिया, डॉ शरत चंद्र प्रधान, भाजपा जिला महासचिव प्रेमसेन राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश डैश, भाजपा उपाध्यक्ष संजय पुजारी, सांसद समरेंद्र राय सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आम जनता बैठक में उपस्थित थे.

स्वास्थ्य मंत्री ने सुरेन व पुष्पांजलि टंडकार को दी श्रद्धांजलि

झारसुगुड़ा के कोलाबीरा ग्राम निवासी शकुंतला होटल मालिक सुरेन टंडकार और उनकी पत्नी पुष्पांजलि की 25 दिसंबर 2025 को रसोई गैस विस्फोट में मौत हो गयी थी. स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने अपने कोलाबीरा दौरे के दौरान स्व सुरेन के घर आकर उनके पुत्र नेता लिंकन टंडकार, भाई रवि और बुलू एवं बहन पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष मिनी टंडकार के साथ परिवार के सदस्यों से मुलाकात की व सांत्वना दी. उन्होंने स्व सुरेन और उनकी पत्नी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. मंत्री के साथ झारसुगुड़ा विधायक टंकधर त्रिपाठी, अमरेंद्र प्रताप सिंह, प्रेमसेन राय, राजेश दाश, संजय पुजारी, समरेंद्र राय, अशोक बेहरा, महेंद्र साहू, अनिल बेहरा, आयुष सराफ, सुमत भाईंसा, क्षीरसिंधु बिशी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >