Sambalpur News: उधार के लेनदेन को लेकर हुई थी महिला सब्जी विक्रेता की हत्या, दो गिरफ्तार

Sambalpur News: डिमरीमुंडा में सड़क किनारे महिला की लाश मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं.

Sambalpur News: कुचिंडा थाना डिमरीमुंडा सड़क किनारे सब्जी बेचने वाली महिला के हत्याकांड के आठ दिन बाद पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के साथ ही मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है. मीडिया से बात करते हुए पुलिस ने खुलासा किया कि है कि यह वारदात उधार के लेनदेन को लेकर विवाद के चलते अंजाम दी गयी थी.

उधार में लिये गये रुपये नहीं लौटाने पर मनोज ने बनायी थी हत्या की योजना

संबलपुर के एडिशनल एसपी अजय कुमार मिश्र ने कुचिंडा थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्याकांड के बारे में जानकारी साझा की. पुलिस ने बताया हत्या में शामिल महुलडीही गांव के मनोज केछु (60) और अरक्षित माझी (28) को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है. जमानत नहीं मिलने पर दोनों को जेल भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार, मृतका बनी महाकुल और आरोपित मनोज सब्जी बेचने का काम करते थे. दोनों के बीच गहरा संपर्क था और रुपये का लेनदेन होता था. बनी बहुत बार मनोज से उधार लेकर सब्जी का व्यापार करती थी और बाद में राशि लौटा देती थी. लेकिन कुछ माह पहले लिए उधार चुकाने में बनी आनाकानी कर रही थी. मनोज ने इससे नाराज होकर बनी की हत्या करने की योजना बनायी थी.

गमछे से गला घोंटकर हत्या के बाद हो गये थे फरार

दो अगस्त की रात मनोज और अरक्षित एक बाइक से डिमरीमुंडा पुलिया आये और जमकर शराब पी. दोनों बनी का इंतजार कर रहे थे. बनी बस से उतर कर डिमरीमुंडा पुलिया से होकर अकेली गांव जा रही थी. तभी पुलिया के ऊपर दोनों आरोपियों ने बनी को जबरन पकड़ कर किनारे ले जाकर गमछे से गला घोंट कर हत्या कर दी थी. बाद में मनोज और अरक्षित मौके से फरार हो गये थे. दूसरे दिन सुबह लाश की पहचान होने के बाद कुचिंडा पुलिस बनी के बेटे संजीत की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी थी. संबलपुर एसपी मुकेश भामू ने कुचिंडा एसडीपीओ प्रदीप दास की अगवाई में जांच के लिए एक टीम का गठन किया था. इस टीम में कुचिंडा थाना अधिकारी बामदेव संखुआल, गोविंदपुर थाना अधिकारी राजेंद्र बेहरा, जमनकिरा थाना अधिकारी पद्मालया साहू, महुलपाली थानाधिकारी सुमित फिरोज एक्का, सब इंस्पेक्टर अमर होता, आशीष प्रधान, लाली प्रधान शामिल थे. साइंटिफ टीम की जांच और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस टीम ने हत्यारोपी मनोज केछु और अरक्षित माझी को गिरफ्तार किया था. दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह स्वीकार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >