Rourkela News: स्मार्ट सिटी का तापमान दो डिग्री लुढ़कर 42.9 डिग्री पर पहुंचा, लोगों को मामूली राहत
Rourkela News: राउरकेला शहर में गर्मी का कहर जारी है, लेकिन शनिवार को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गयी. शहर का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो शुक्रवार के 43.9 डिग्री से दो डिग्री सेल्सियस कम है. इससे लोगों को थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन कड़ी धूप और चिपचिपी गर्मी ने लोगों को परेशान किया.
28 अप्रैल को बारिश की संभावना, और राहत की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार तापमान में यह गिरावट एक सकारात्मक संकेत है, लेकिन अभी भी गर्मी का प्रकोप जारी है. आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. शहर में गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है. लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं. मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी है. हालांकि आगामी 28 अप्रैल को मौसम विभाग ने काल बैसाखी का पूर्वानुमान जताया है. बारिश होने से गर्मी से थोड़ी और राहत लोगों को राहत मिल सकती है.
बंडामुंडा : सी सेक्टर दैनिक बाजार में शेड नहीं, कड़ी धूप में सब्जी विक्रेता परेशान
भीषण गर्मी ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है और लोग दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, वहीं बंडामुंडा सी सेक्टर रोजाना सब्जी बाजार में महिला विक्रेता खुले आसमान के नीचे सबिज्यां बेच रही हैं. ये ग्रामीण महिलाएं अपनी जीविका चलाने के लिए कड़ी धूप में सब्जी बेचने के लिए घंटों बैठी नजर आती हैं. बाजार के आसपास हर दिन खीरा, ककड़ी, टमाटर समेत अन्य हरी सब्जियां बेचती ये महिलाएं तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच बिना किसी छांव के ग्राहकों का इंतजार करती रहती हैं. यह भी एक विडंबना है कि रेलवे प्रशासन द्वारा इस बाजार में बैठने वाले सब्जी विक्रेताओं और दुकानदारों से नियमित रूप से शुल्क तो लिया जाता है, लेकिन अब तक उनके लिए शेड की व्यवस्था नहीं की गयी है. इस बाजार के दुकानदारों ने मांग की है कि रेलवे प्रशासन इस गंभीर स्थिति को समझे और जल्द से जल्द बाजार क्षेत्र में शेड या छाया की समुचित व्यवस्था करे, ताकि इस भीषण गर्मी में रोजी-रोटी कमाने वाली इन महिलाओं को कुछ राहत मिल सके.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.