Rourkela News: एनआइटी की टीम ने ऑटोनोमस मेज सॉल्वर रोबोट श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया

Rourkela News: रोबोफेस्ट गुजरात 5.0 में एनआइटी की टीम ने ऑटोनोमस मेज सॉल्वर रोबोट श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है.

Rourkela News: नेशनल इंस्टीच्युट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआइटी), राउरकेला के छात्रों की एक टीम, जिसमें राज श्रीवास्तव, प्रियांश अग्रवाल, सचिन पाल और तन्मय रथ शामिल थे, ने अहमदाबाद के गुजरात साइंस सिटी में आयोजित ‘रोबोफेस्ट गुजरात 5.0’ में ‘ऑटोनोमस मेज सॉल्वर रोबोट’ श्रेणी (सीनियर लेवल) में पहला स्थान हासिल किया है. इस टीम को डॉ सदानंद बेहेरा (असिस्टेंट प्रोफेसर, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग) मेंटर थे.

तकनीकी क्षमता और एल्गोरिद्मिक दक्षता का किया प्रदर्शन

एनआइटी की टीम ने एक ‘ऑटोनोमस मेज सॉल्वर रोबोट’ बनाया, जिसे बड़े और जटिल भूलभुलैया को एक्सप्लोर करने, समझदारी से बाहर निकलने का रास्ता पहचानने और शुरुआती बिंदु से मंजिल तक का सबसे छोटा रास्ता निकालने के लिए डिजाइन किया गया है. अपनी बेहतरीन तकनीकी क्षमता और एल्गोरिद्मिक दक्षता का प्रदर्शन करते हुए, टीम ने पूरी चुनौती को सफलतापूर्वक पूरा किया. वे अपनी श्रेणी में ऐसा करने वाली एकमात्र टीम बनकर उभरे और इस श्रेणी में कोई दूसरा या तीसरा स्थान नहीं दिया गया. अपने शानदार प्रदर्शन के लिए टीम को अंतिम चरण में 10 लाख का नकद पुरस्कार मिला. साथ ही आइडिएशन चरण में 50,000 और ‘प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट’ चरण में दो लाख का पुरस्कार भी मिला. अर्जुन मोढवाडिया (गुजरात सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी, वन और पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के कैबिनेट मंत्री) ने टीम को यह पुरस्कार प्रदान किया और उनके इनोवेशन की सराहना की.

निदेशक ने असाधारण उपलब्धि के लिए टीम को दी बधाई

एनआइटी राउरकेला के निदेशक प्रो के उमामहेश्वर राव ने छात्रों और उनके मेंटर को इस असाधारण उपलब्धि के लिए बधाई दी. विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत ‘गुजरात काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी’ द्वारा आयोजित ‘रोबोफेस्ट’ भारत में रोबोटिक्स इनोवेशन के प्रमुख मंचों में से एक है, जो पूरे देश से प्रतिभाशाली छात्र टीमों को एक साथ लाता है. यह प्रतियोगिता एक कठोर बहु-चरणीय मूल्यांकन प्रक्रिया का पालन करती है, जिसमें आइडिएशन, प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (पीओसी) और प्रोटोटाइप विकास शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >