Rourkela News: जीवनरेखा एक्सप्रेस में पांच फरवरी तक मरीजों का किया जायेगा इलाज

Rourkela News: इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन की ओर से संचालित जीवनरेखा एक्सप्रेस से बिसरा और आस-पास के ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं.

Rourkela News: इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन की ओर से संचालित जीवनरेखा एक्सप्रेस फिलहाल बिसरा रेलवे स्टेशन में खड़ी है. ट्रेन में चलता-फिरता यह अत्याधुनिक अस्पताल बिसरा और आसपास के लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करा रहा है. रविवार देर शाम को इसे आधिकारिक रूप से शुरू किया गया. पांच फरवरी तक इसमें मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायी जायेगी.

डरईकेला प्रदर्शनी मैदान में बना है जांच शिविर

जीवन रेखा एक्सप्रेस का एक शिविर डरईकेला प्रदर्शनी मैदान में बनाया गया है. जहां मरीजों का रजिस्ट्रेशन, प्राथमिक जांच, जैसे ब्लड प्रेशर, ब्लज शुगर, आंखों की जांच आदि की जा रही है. यहां जांच कराने के बाद सर्जरी की आवश्यकता होने पर मरीज को बिसरा रेलवे स्टेशन में खड़ी जीवन रेखा एक्सप्रेस में भेजा जायेगा. जहां अनुभवी डाक्टरों द्वारा ऑपरेशन किया जायेगा. यहां 18 जनवरी से 22 जनवरी तक आंखों का परीक्षण किया जायेगा और 19 जनवरी से 23 जनवरी तक मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जायेगा. आवश्यकता के अनुसार आंखों के मरीजों को निःशुल्क चश्मा दिया जायेगा.

24 से 28 जनवरी तक कान की सर्जरी और आडियोमेट्री

कानों की जांच 23 से 27 जनवरी तक की जायेगी. 24 से 28 जनवरी तक कान की सर्जरी और आडियोमेट्री की जायेगी. कटे-फटे होठ एवं जल जाने के बाद होने वाले चमड़े के संकुचन की जांच 29 से 31 जनवरी तक की जायेगी और इसका ऑपरेशन 30 जनवरी से एक फरवरी तक किया जायेगा. ऑर्थोपेडिक सुधार के लिए 29 जनवरी से एक फरवरी तक का समय निर्धारित है. 30 जनवरी से एक फरवरी तक सर्जरी की जायेगी. वहीं दंत चिकित्सा एक फरवरी से पांच फरवरी तक की जायेगी. जिसकी सर्जरी भी उसी तारीख को की जायेगी. महिलाओं के लिए स्तन, गर्भाशय और ग्रीवा कैंसर की जांच और स्क्रीनिंग 18 से 22 जनवरी की जा रही है. इस निःशुल्क चिकित्सा सेवा के उद्घाटन में कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >