Bhubaneswar News: 10 जिलों में नारी अदालत की शुरुआत, सुलह के जरिये विवादों का होगा समाधान

Bhubaneswar News: महिला एवं बाल विकास विभाग की कई योजनाओं और परियोजनाओं का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने किया.

Bhubaneswar News: महिला एवं बाल विकास विभाग की कई स्कीम, कैंपेन, एमओयू और परियोजनाओं का ओडिशा की उप मुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने शनिवार को उद्घाटन किया. उप मुख्यमंत्री श्रीमती परिडा ने 10 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ‘नारी अदालत की शुरुआत की. साथ ही 17 से 24 जनवरी तक मनाये जाने वाले बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक सप्ताह तक चलने वाले राष्ट्रीय बालिका दिवस-2026 को भी लॉन्च किया. मौके पर राज्य के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन, विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे.

महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जायेगा

विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, 10 जिलों की 10 ग्राम पंचायतों में शुरू की गयी नारी अदालत के जरिये महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जायेगा. जमीनी स्तर पर बातचीत और मध्यस्थता के जरिये झगड़ों का जल्दी और आपसी सहमति से समाधान किया जायेगा. वहीं राष्ट्रीय बालिका दिवस अभियान के तहत राज्य के सभी 30 जिलों में जागरुकता वॉक, कॉलेज स्थरीय प्रतियोगिताएं और सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. इसका मकसद जेंडर इक्वालिटी को बढ़ाना, लड़कियों के प्रति समाज के नजरिये में सकारात्मक बदलाव लाना है.

पालना स्कीम की गाइडलाइंस लॉन्च

कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित ‘पलाना’ (आंगनबाड़ी-कम-क्रेच) स्कीम की ऑपरेशनल गाइडलाइंस भी लॉन्च की गयी. पहले चरण में सुंदरगढ़, संबलपुर, मलकानगिरी, बौध और रायगड़ा के अलावा, राज्य के 25 जिलों में 168 आंगनबाड़ी सेंटर्स की पहचान की गयी है और उन्हें ‘पलाना’ सेंटर्स के तौर पर शुरू किया गया है. उपमुख्यमंत्री परिडा ने वर्चुअल माध्यम से जाजपुर में उत्कल बालाश्रम की नयी 100 बेड की बिल्डिंग का उद्घाटन किया. इसका निर्माण 2.49 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. उप मुख्यमंत्री श्रीमती परिडा ने वर्चुअल माध्यम से खुर्दा और गजपति जिलों में दो इंटीग्रेटेड किंडरगार्टन का शिलान्यास किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >