Sambalpur News: उत्कल प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ सुभाष ने अपनी टीम के साथ ली शपथ

Sambalpur News: उत्कल प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, भवानीपटना शाखा की विशेष बैठक में प्रस्तावित योजनाओं का ब्योरा साझा किया गया.

Sambalpur News: उत्कल प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन (यूपीएमएस), भवानीपटना शाखा की विशेष बैठक भवानीपटना शाखा में रविवार को हुई. इसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ सुभाष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ शपथ ली. उन्होंने अपनी भविष्य की योजनाओं का ब्यौरा दिया. निर्वतमान अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने राज्य कार्यकारिणी की नयी टीम को शपथ पाठ कराया. साथ ही कहा कि वे सदैव टीम का मार्गदर्शन करते रहेंगे.

नयी टीम में सभी स्थानों के प्रतिनिधियों की भागीदारी का प्रयास

अध्यक्ष डॉ सुभाष अग्रवाल ने कहा कि नयी टीम में लगभग सभी स्थानों के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है. सम्मेलन के उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, महासचिव किशनलाल अग्रवाल ने डॉ सुभाष के बलिष्ठ नेतृत्व पर भरोसा जताया और सबको कंधे से कंधा मिला कर सम्मेलन को ऊंचाई देने का आह्वान किया. बैठक में भवानीपटना जिला के सभी शाखा के सदस्य, टिटिलागढ़, बलांगीर, बरगढ़, संबलपुर, खरियार, टिटिलागढ़ महिला शाखा, युवा मंच समेत अन्य संगठनों के 250 से ज्यादा सदस्य उपस्थित थे.

समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का लिया गया निर्णय

मंच पर प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, प्रांतीय महासचिव किशन अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, प्रांतीय कोषाध्यक्ष नरेंद्र जैन, नवनिर्वाचित कालाहांडी जिला अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल तथा सभी प्रांतीय उपाध्यक्ष, सचिव और जिला कमेटी के सदस्य उपस्थित थे. सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों, सभी शाखा अध्यक्ष, विशेषकर संबलपुर शाखा अध्यक्ष शीशराम अग्रवाल तथा कमल पंसारी को शिखर के सफल आयोजन के लिए सम्मानित किया. उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के चार्टर्ड एकाउंटेंटों से आर्थिक रूप से कमजोर बंधुओं के लिए स्वरोजगार योजना, समाज कल्याण के लिए एकमुश्त 10 हजार रुपये सहायता राशि देने का निर्णय किया गया. प्रांतीय संगठन उपाध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता, मुख्यालय उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, बलांगीर के अनु भाई ने 11-11 परिवारों के लिए सहायता की घोषणा की.

संगठन के विस्तार और योजनाओं को लागू करने पर हुई चर्चा

प्रांत की ओर से संगठन विस्तार के लिए प्रोत्साहन स्वरूप शाखाओं को 20 नयी महिला सदस्य बनाने पर एक सिलाई मशीन, 25 नयी सदस्य बनाने पर एक व्हील चेयर, 100 नयी सदस्य बनाने पर एक वाटर कूलर भेंट स्वरूप प्रदान करने की घोषणा की गयी. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आह्वान पर सबके लिए पौष्टिक आहार योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को जन्मदिन, विवाह, त्योहार, सालगिरह तथा अन्य अवसरों पर फल व मिठाई वितरण, साड़ी बैंक की सफलता के बाद पूरे प्रांत में बुक बैंक परियोजना अनिल मोदी तथा गोपाल अग्रवाल के नेतृत्व में प्रारंभ करने की जानकारी दी गयी. वहीं सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर एक लाख कंबल वितरण, वैवाहिक प्रकोष्ठ, पंचायत, समाज सुधार तथा अन्य विषयों पर अतिशीघ्र सभी योजनाओं की विस्तृत कार्य योजना की रिपोर्ट प्रदान की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >