Rourkela News: पानपोष ऑटोनोमस कॉलेज के छात्रावास में भोजन से निकला बिच्छू, हंगामा

Rourkela News: पानपोष ऑटोनोमस कॉलेज के छात्रावास के भोजन में बिच्छू निकलने की शिकायत विद्यार्थियों ने कैंटीन संचालक और प्राचार्य से की है.

Rourkela News: पानपोष ऑटोनोमस कॉलेज के छात्रावास में रहनेवाले विद्यार्थियों को परोसे गये भोजन में बिच्छू पाये जाने के बाद छात्रों में आक्रोश है. यह घटना शुक्रवार की है, जिसे लेकर शनिवार को विद्यार्थियों ने लिखित शिकायत करने के साथ ही अतीत में भी की गयी शिकायतों का हवाला देते कार्रवाई की मांग की. वहीं आरोप लगाया कि लगातार शिकायतों के बावजूद उनकी बात नहीं सुनी जा रही है.

भोजन की क्वालिटी से लगातार समझौता करने का लगाया आरोप

विद्यार्थियों ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर की है. भोजन की थाली से बिच्छू निकला. जिसका हमने वीडियो बनाया और तस्वीरें खींच ली. जिसके बाद इसकी शिकायत मेस संचालक से की. लेकिन संचालक ने बिच्छू को हटाकर फेंक दिया. बाद में इसकी सूचना सुपरिटेंडेंट को दी गयी. लेकिन उनके अधीन यह विभाग नहीं आने की बात कहकर उन्होंने पल्ला झाड़ लिया. अंत में कॉलेज की प्राचार्य के संज्ञान में भी मामला लाया गया. विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि कैंटीन के भोजन की क्वालिटी काफी घटिया है, जिसे लेकर शिकायत करने पर सुनवाई नहीं होती है. जिसके बाद विद्यार्थियों ने हंगामा मचाया, क्योंकि इस भोजन को खाकर किसी की भी जान जा सकती थी. एक छात्र ने कहा कि हैरत की बात है कि हम पिछले दो महीने से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. मौखिक से लेकर लिखित शिकायत हुई है. अब हमें जिला प्रशासन से उम्मीद है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई करेंगे. इस संबंध में प्राचार्य का पक्ष जानने के लिए उन्हें फोन किया गया, लेकिन बात नहीं हो पायी.

29 रुपये 50 पैसे है एक समय के भोजन की दर

कॉलेज प्रबंधन की ओर से किये गये टेंडर के अनुसार एक समय के भोजन की दर 29 रुपये 50 पैसे है. वहीं विद्यार्थियों को महीने में न्यूनतम 45 भोजन करने है. अगर वे नहीं भी करते हैं, तो इसका भुगतान करना होगा. विद्यार्थियों का कहना है कि छात्रावास में 180 छात्र हैं. लगभग सभी भोजन की क्वालिटी से परेशान हैं. लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जा रही है.

छात्रावास की समस्या भी उठायी

भोजन के अलावा विद्यार्थियों ने छात्रावास में पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था पर भी सवाल उठाये हैं. उनका कहना है कि छात्रावास में बुनियादी सुविधाओं की भारी किल्लत है, लेकिन यहां पर मरम्मत का कार्य भी नहीं किया जा रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bipin kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >