Rourkela News: फूल भावनाओं को शांत कर, विचारों को तरोताजा करते हैं : आलोक वर्मा

Rourkela News: राउरकेला इस्पात संयंत्र के उद्यानकृषि विभाग की 58वीं वार्षिक उद्यान प्रदर्शनी-2026 का उद्घाटन हुआ.

Rourkela News: राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के उद्यानकृषि विभाग की 58वीं वार्षिक उद्यान प्रदर्शनी-2026 का उद्घाटन शनिवार को जुबिली पार्क में निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा ने किया. निदेशक-प्रभारी ने अन्य गणमान्यों के साथ प्रदर्शनी का भ्रमण किया और प्रदर्शित फूलों, फलों एवं पौधों की विविध शृंखला में गहरी रुचि दिखायी.

क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी है प्रदर्शनी

डीआइसी ने पिछले 58 वर्षों से इस भव्य प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए उद्यानकृषि विभाग के प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह प्रदर्शनी क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी है तथा एक बहुप्रतीक्षित वार्षिक आयोजन के रूप में दूर-दूर से बागवानी प्रेमियों को आकर्षित करती है. मानव मन पर प्रकृति, विशेषकर फूलों की भूमिका पर जोर देते हुए निदेशक प्रभारी ने कहा कि फूल भावनाओं को शांत, विचारों को तरोताजा करके और शांति और आनंद की भावना को जगाकर मानव मन को स्पर्श करते हैं. मौके पर दीपिका महिला संघति की अध्यक्ष नम्रता वर्मा, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) तरुण मिश्र, कार्यपालक निदेशक (खान विकास-सीएमएलओ) बीके गिरि, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अनिल कुमार, कार्यपालक निदेशक (खान, ओजीओएम-सीएमएलओ) एम पी सिंह, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) सुदीप पालचौधरी, मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) राजेश दासगुप्ता, ओडिशा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनूप मल्लिक, दीपिका महिला संघति की उपाध्यक्षाएं, प्रभाती मिश्र, डॉ प्रतीज्ञा पलई, वंदना सिंह, रीता रानी एवं नवनीता पाल चौधरी, मुख्य महाप्रबंधक (नगर अभियांत्रिकी एवं उद्यानकृषि) बीके जोजो, महाप्रबंधक (उद्यानकृषि) एवं प्रभारी (जेडडीपी) डॉ अविजीत बिस्वास तथा आरएसपी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

फूल, फल, सब्जी एवं पौधों की विभिन्न श्रेणियों में 960 से अधिक प्रविष्टियां

इस प्रदर्शनी में कट फूल, गमले में लगे पौधे, फल, सब्जियां, बोंसाई, डिनर बाउल अरेंजमेंट, सर्वश्रेष्ठ सुसज्जित फूल, बटन होल, गुलदस्ता, माला (गुलाब के अतिरिक्त) तथा फूलों और पत्तियों से निर्मित मॉडल सहित विभिन्न श्रेणियों में 961 प्रविष्टियां देखने को मिलीं. जुबिली पार्क में भारी संख्या में दर्शक उमड़ पड़े और वहां प्रदर्शित विभिन्न प्रकार के फूलों, सब्जियों और फलों की सराहना की, जिनमें गुलाब की किस्में, गुलदाउदी, डहलिया, डायन्थस, स्वीट पीज़, एंटीरिनम, कार्नेशन्स, कैलेंडुला, फ्लोक्स, पैंसी, जरबेरा, ल्यूपिन, गेंदा, एस्टर, साल्विया, ग्लैडियोली, कैंडीटफ्ट और कई अन्य शामिल थे. इस आयोजन में गार्डन लेआउट प्रतियोगिता भी शामिल है. जुबिली पार्क में बड़ी संख्या में दर्शकों ने उपस्थिति दर्ज कराई और गुलाब, क्राइजेंथेमम, डहलिया, डायनथस, स्वीट पीज, एंटीर्हिनम, कार्नेशन, कैलेंडुला, फ्लॉक्स, पैंसी, गर्बेरा, लुपिन, गेंदा, एस्टर, साल्विया, ग्लैडियोलस, कैंडीटफ्ट सहित अनेक किस्मों के फूलों, सब्जियों एवं फलों की सराहना की.

विद्यार्थियों और सांस्कृतिक दलों ने दी आकर्षक प्रस्तुति

कार्यक्रम में गार्डन लेआउट प्रतियोगिता भी शामिल है. उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों और अन्य सांस्कृतिक दलों ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. यह दो दिवसीय प्रदर्शनी 18 जनवरी की संध्या को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न होगी. उप प्रबंधक (जन संपर्क) सशांक शेखर पटनायक ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >