10 फरवरी को ओडिशा आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रमा देवी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को ओडिशा के दौरे पर आएंगी. अपनी इस यात्रा में वह रमा देवी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिह होंगी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर आयेंगी. राष्ट्रपति राज्य की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान राज्य की राजधानी में रमा देवी महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति ने ही दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने की इच्छा जाहिर की थी. उन्होंने राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलपति गणेशी लाल को अपनी इच्छा व्यक्त करते इस संबंध में पत्र लिखा था.

राष्ट्रपति बनने के बाद दूसरी बार ओडिशा आएंगी महामहिम

जुलाई 2022 में राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद मुर्मू का ओडिशा का यह दूसरा दौरा होगा. राष्ट्रपति के कार्यक्रम के अनुसार, वह 10 फरवरी को पूर्वाह्न पौने 12 बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगी और ज्ञानप्रभा मिशन के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी. वह दोपहर में रमा देवी महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. मुर्मू ने 1979 में रमा देवी महिला कॉलेज से ही स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी.

रमा देवी कॉलेज में की थी पढ़ाई

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए के लिए रमा देवी यूनिवर्सिटी काफी खस है. दरअसल, द्रौपदी मुर्मू ने इसी विश्वविद्यालय से अपने स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी. ऐसे में उनका दीक्षांत समारोह में आना विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए भी काफी खास होगा. आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ने खुद रमा देवी कॉलेज के दीक्षांत समारोह में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी. उन्होंने इस समारोह में शामिल होने के लिए राज्य के राज्यपाल और इस विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र भी लिखा था.

गौरतलब है कि राष्ट्रपति मुर्मू ओडिशा की रहने वाली हैं. वहीं वह राष्ट्रपति बनने से पहले झारखंड में राज्यपाल के पद पर कार्यरत थी. मुर्मू रामनाथ कोविंद के हटने के बाद भारत की राष्ट्रपति बनीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >