बीएसएफ के पूर्व विशेष महानिदेशक वाइबी खुरानिया बने ओडिशा के नये डीजीपी

Odisha News: बॉर्डर सिक्यूरिटी फोर्स (बीएसएफ) के विशेष महानिदेशक रह चुके वाइबी खुरानिया को ओडिशा का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है.

Odisha News: ओडिशा सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी वाइबी खुरानिया को राज्य का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है. 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी खुरानिया, एके षाड़ंगी की जगह लेंगे. वर्ष 2018 से वाइबी खुरानिया केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे.

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले कई जिलों के एसपी रहे

ओडिशा वापस लौटने से पहले वाइबी खुरानिया सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के विशेष महानिदेशक के पद पर तैनात थे. इससे पहले, वह राज्य में नयागढ़, जाजपुर, राउरकेला, मयूरभंज और गंजाम जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

  • एके षाड़ंगी की जगह लेंगे 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी वाइबी खुरानिया
  • बीजू पटनायक राज्य पुलिस अकादमी के निदेशक के रूप में भी किया है काम

पुलिस आयुक्तालय में भी काम कर चुके हैं वाइबी खुरानिया

वाइबी खुरानिया ने पुलिस आयुक्त के तौर पर पुलिस आयुक्तालय (भुवनेश्वर-कटक) में भी कार्य किया है. उन्होंने बीजू पटनायक राज्य पुलिस अकादमी के निदेशक के रूप में भी काम किया है.

Also Read

झारखंड के पड़ोसी राज्य में सीएम का ऐलान- आदिवासी जिलों के विकास के लिए लागू करेंगे पेसा अधिनियम

ओडिशा सरकार ने बीजद के शासनकाल में पांडियन के अंधाधुंध हेलीकॉप्टर इस्तेमाल की जांच शुरू की

भारत के इस राज्य में महिला कर्मचारियों को मिलेगा माहवारी अवकाश, डिप्टी चीफ मिनिस्टर ने किया ऐलान

बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से ओडिशा में बारिश, 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >