Odisha New CM: ओडिशा में कौन होगा BJP का पहला मुख्यमंत्री? रेस ये नाम आगे

Odisha New CM: ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 78 सीटों पर कब्जा कर लिया और बीजू जनता दल (बीजद) के 24 साल के शासन का अंत किया.

Odisha New CM: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओडिशा में 147 विधानसभा सीटों में से 78 सीटें जीतकर सत्ता पर कब्जा जमा लिया है जबकि बीजद केवल 51 सीटें जीत पायी. कांग्रेस ने 14 सीट और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने एक सीट जीती है जबकि तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी साबित हुए.

नवीन पटनायक ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने ओडिशा में अपने 24 साल के शासन का अंत करते हुए राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. पटनायक ने राज भवन में राज्यपाल रघुबर दास को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा.

कौन होगा बीजेपी का पहला मुख्यमंत्री

ओडिशा में पहली बार बीजेपी सरकार बनाने जा रही है. मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम रेस में आगे चल रहे हैं. जिसमें सबसे आगे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का चल रहा है. धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा के तालचर के रहने वाले हैं. 1997 से 2000 तक वो बीजेडी की सरकार में मंत्री रहे. उसके बाद 2004 में बीजेपी की टिकट से पुरी लोकसभा से जीतकर सांसद बने. फिर 2009, 2014 और 2019 में शानदार जीत दर्ज कर केंद्र में मंत्री बने. प्रधान की दावेदारी इसलिए मजबूत मानी जा रही है कि मौजूदा चुनाव में उन्होंने ओडिशा को लेकर रणनीति बनाई और जिसके कारण बीजेपी का प्रदर्शन शानदार रहा.

मुख्यमंत्री पद की रेस में ये नाम भी आगे

ओडिशा में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बनने की रेस में एक और नाम सबसे आगे हैं. उनका नाम सुरेश पुजारी है. पुजारी ओडिशा के बरगढ़ लोकसभा क्षेत्र से जीत दर्ज कर सांसद बने थे. पुजारी मौजूदा विधानसभा चुनाव में ब्रजराजनगर सीट से चुनाव लड़े थे और 26789 वोट के अंतर से शानदार जीत दर्ज की.

प्रताप चंद्र सारंगी

प्रताप चंद्र सारंगी भी मुख्यमंत्री पद की रेस में आगे चल रहे हैं. 2019 में शानदार जीत दर्ज कर वो पहली बार लोकसभा पहुंचे थे. संस्कृत में शपथ लेकर सांरगी काफी फेमस हुए थे. मौजूदा लोकसभा चुनाव में बालासोर सीट से शानदार जीत दर्ज की और दूसरी बार सांसद बने. उन्होंने 147156 के अंतर से बीजेडी के उम्मीदवार को हराया. इस नामों के अलावा कुछ और नाम आगे चल रहे हैं. उसमें बैजयंत पांडा, पीके मिश्रा और गिरीश चंद्र मुर्मू भी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >