Rourkela News: अपनी पहचान खोता जा रहा है दो सौ दुकानों वाला निर्मल मार्केट कॉम्प्लेक्स

Rourkela News: निर्मल मार्केट कॉम्प्लेक्स गंदगी और जलजमाव की समस्या से जूझ रहा है. राउरकेला नगर निगम की उदासीनता से लोगों में रोष है.

Rourkela News: शहर के मुख्य मार्ग पर पावर हाउस रोड स्थित मशहूर निर्मल मार्केट काॅम्प्लेक्स अपनी पहचान खोता जा रहा है. इसकी प्रमुख वजह इसका कुप्रबंधन है. कॉम्प्लेक्स के आसपास जलजमाव व कूड़ा-करकट के कारण लोग अब यहां आने से बचने लगे हैं. यहां दो सौ के आसपास दुकानें हैं, जिनमें कई तरह के दुकान, कार्यालय आदि चल रहे हैं. रोजाना बड़ी संख्या में यहां लोगों का आना-जाना होता है. बावजूद राउरकेला म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन (आरएमसी) की ओर से यहां की समस्याओं के समाधान के प्रति कोई दिलचस्पी नहीं दिखायी जा रही है.

जलजमाव व कूड़ा-करकट मुख्य समस्या

यहां की मुख्य समस्या जलजमाव व कूड़ा-करकट की है. मार्केट कांप्लेक्स के पीछे कूड़ा-करकट का पूरा अंबार लगा हुआ है. जिसकी वर्षों से सफाई नहीं हुई है. कूड़े के कारण वातावारण दुर्गंध से भरा रहता है. इससे आने-जानेवालों को परेशानी होती है.

हैंडपंप वाले स्थान पर पड़ा कूड़ा

मार्केट काॅम्प्लेक्स के लिए जहां पर हैंडपंप लगा है वहीं पर लोग कूड़ा फेंकते हैं. हैंडपंप का इस्तेमाल कई सालों से नहीं हुआ है. इसे बदलने या हटाने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है.

रोशनी नहीं होने से भी परेशानी

मार्केट काॅम्प्लेक्स में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है. स्ट्रीट लाइट के लिए कई बार निगम को यहां के दुकानदार निवेदन कर चुके हैं लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

दुर्गंध से परेशानी, पानी की भी व्यवस्था नहीं

मार्केट के दुकानदार दिलीप महापात्र ने कहा कि यहां पर कचड़े का अंबार लगा है. काॅम्प्लेक्स के प्रवेश द्वार के पास ही शौचालय का पानी रिसता है. यहां हैंडपंप के पास कूड़ा पड़ा रहता है जिस कारण यहां पर लोग आते भी नहीं है. पानी की कोई व्यवस्था नहीं है. एक अन्य दुकानदार गोपालकृष्ण पंडा ने कहा कि यहां हमेशा दुंर्गंध की स्थिति बनी रहती है. महानगर निगम को शिकायत करने के बाद उनकी टीम आयी थी. लेकिन कोई काम नहीं हुआ. नियमित किराया लेनेवाला आरएमसी इस समस्या का समाधान नहीं कर रहा है. प्रशांत महापात्र ने कहा कि यहां ड्रेन पूरी तरह से जाम है, जिससे पानी ड्रेन से निकलकर सड़क पर फैल रहा है. लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है. शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. यहां हल्की सी चिंगारी भी कूड़े पर गिरी, तो बड़ा हादसा हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >