छत्तीसगढ़ से ओडिशा आ रहे माओविदयों की सुरक्षा बलों से मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, जवान घायल

Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ से ओडिशा के मलकानगिरि की ओर आ रहे माओविदयों की सुरक्षा बलों से मुठभेड़ हो गई. इसमें एक नक्सली मारा गया और एक जवान घायल हो गया.

Naxal Encounter News: ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर मलकानगिरी जिले के एमवी-79 थाना क्षेत्र के जिनेलगुड़ा के पास सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच बुधवार-गुरुवार रात मुठभेड़ हुई. इस गोलीबारी में एक माओवादी मारा गया, जबकि जिला स्वैच्छिक बल का एक कमांडो घायल हो गया. घायल जवान को तुरंत मलकानगिरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़

ओडिशा के पुलिस महानिदेशक वाइबी खुरानिया ने बताया कि यह मुठभेड़ क्षेत्र में चल रहे एक सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई. घटनास्थल से एक शव बरामद किया गया, साथ ही 3नॉट3 राइफल, एक कंट्री-मेड राइफल, 26 विभिन्न प्रकार के बैग और अन्य सामग्री भी मिली. ऑपरेशन अब भी जारी है. मारे गये माओवादी की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है, और अधिकारियों ने इसकी पहचान स्थापित करने के लिए काम करना शुरू कर दिया है.

  • ओडिशा- छत्तीसगढ़ सीमा पर मलकानगिरी जिले के एनवी-79 क्षेत्र की घटना
  • 3नॉट3 राइफल, देसी बंदूक, 26 बैग व अन्य सामग्री बरामद, ऑपरेशन जारी
  • घायल जवान के पैर में लगी हैं दो गोलियां, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

ओडिशा में 3 जगहों पर चल रहे हैं सर्च ऑपरेशन

डीजीपी खुरानिया ने यह भी बताया कि ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमाओं पर राज्य के पुलिस बलों तथा केंद्रीय एजेंसियों के बीच लगातार खुफिया जानकारियों का आदान-प्रदान हो रहा है. ये अभियान उन क्षेत्रों पर केंद्रित हैं, जहां माओवादियों के घुसने की आशंका है. आज राज्य भर में तीन स्थानों पर ऑपरेशन चलाये जा रहे हैं, और मलकानगिरी में हुई मुठभेड़ को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.

दो माओवादियों को किया गया है गिरफ्तार

श्री खुरानिया ने बताया कि बुधवार रात को उस समय गोलीबारी हुई, जब पुलिस कर्मियों ने मलकानगिरी जिले के जंगल के रास्ते ओडिशा में माओवादियों के प्रवेश को रोकने के लिए एक अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान दो माओवादियों को गिरफ्तार भी किया गया. उन्होंने बताया कि इस दौरान दो घंटे तक गोलीबारी जारी रही. बाद में पुलिस ने इलाके में तलाश अभियान शुरू किया.

हथियार छोड़ मुख्यधारा से जुड़ें माओवादी – डीजीपी

डीजीपी खुरिनिया से जब माओवादियों की संख्या के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि ऑपरेशन अभी जारी है और पूरी जानकारी ऑपरेशन टीम के वापस लौटने के बाद दी जायेगी. उन्होंने माओवादियों से अपील की कि वे अपनी बंदूकें छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हों और ओडिशा सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठायें. सरकार माओवादियों को हथियार छोड़ने और समाज में पुनः एकीकृत होने के लिए प्रोत्साहित करती है.

छत्तीसगढ़ से साबेरी नदी पार कर मलकानगिरी आ रहे थे माओवादी

पुलिस ने बताया कि कुछ माओवादी छत्तीसगढ़ से साबेरी नदी पार करके मलकानगिरी की ओर बढ़ रहे थे. इस सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने उस क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. ऑपरेशन के दौरान माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की. इस गोलीबारी में एक माओवादी मारा गया और एक जवान घायल हुआ.

गोलीबारी के बाद भागे मा‍ओवादी

गोलीबारी के बाद माओवादी घटनास्थल से भाग गये, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया. घायल जवान डंबुर बड़नायक के पैरों में दो गोलियां लगी हैं. उनकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Also Read

क्योंझर : पुलिस से मुठभेड़ में गो तस्कर आरिफ खान घायल, पांच अन्य गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, 5 नक्सली मारे गए, 2 सुरक्षाकर्मी घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >