केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की पत्नी का निधन, डेंगू का अस्पताल में करा रही थी इलाज

ओडिशा के सुंदरगढ़ से सांसद सह केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव की पत्नी झिंगिया ओराम का निधन हो गया. शनिवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली. मंत्री जुएल ओराम भी खुद डेंगू से पीड़ित हैं.

भुवनेश्वर: ओडिशा से बड़ी खबर सामने आ रही है. सुंदरगढ़ से छह बार के सांसद सह केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की पत्नी झिंगिया ओराम का निधन हो गया है. वह डेंगू से पीड़ित थी और एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रही थी. ये घटना शनिवार रात करीब 10 बजकर 50 मिनट की है. लेकिन रविवार के सुबह ही उनकी मौत की सूचना मिली. परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी.

जुएल ओराम भी हैं डेंगू से पीड़ित

जुएल ओराम की दो बेटियां है. केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम भी डेंगू से पीड़ित हैं और उनका भी उसी अस्पताल में इलाज चल रहा है. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जुएल ओराम की धर्मपत्नी झिंगिया ओराम के निधन पर शेाक जताया है. वह शनिवार देर रात को अस्पताल पहुंचे थे.

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के अलावा बीजेपी के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के अलावा ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन, स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग, विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाधी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेताओं ने देर रात को झिंगिया ओराम को श्रद्धांजलि दी. मोहन चरण माझी ने कहा कि झिंगिया एक धर्मपरायण, मृदुभाषी व्यक्ति थीं, जो सामाजिक और धर्मार्थ कार्यों में शामिल रहती थीं. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘झिंगिया ओराम ने जुएल के लंबे राजनीतिक सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. ’’ बता दें कि जुएल ओराम ने झिंगिया ओराम से आठ मार्च 1987 को विवाह किया था. परिजनों ने बताया कि झिंगिया का अंतिम संस्कार सुंदरगढ़ जिले में उनके गांव में किया जाएगा.

Also Read: सुंदरगढ़ जिले के विकास के लिए हरसंभव कदम उठायेंगे : जुएल ओराम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >