Rourkela News: कनक मंदिर ज्वेलर्स में सेल्स गर्ल का ध्यान भटका उड़ा लिये 10 लाख के गहने, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Rourkela News: राउरकेला के प्लांट साइट थाना क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर स्थित कनक मंदिर ज्वेलर्स से एक शातिर ने 10 लाख के आभूषण चुरा लिये.

Rourkela News: प्लांट साइट थाना अंतर्गत राउरकेला के मुख्य मार्ग पर स्थित कनक मंदिर ज्वेलर्स से मंगलवार की शाम 10 लाख रुपये के गहनों की चोरी में शामिल आरोपी का पता पुलिस अभी तक नहीं लगा पायी है. हालांकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश को लेकर छापेमारी अभियान जारी रखा है.

जैसे ही सेल्स गर्ल और गहने लेने गयी, पैकेट लेकर फरार हुआ अपराधी

इस चोर ने इस वारदात को बड़ी ही चालाकी से अंजाम दिया. वह सबसे पहले दुकान में मौजूद एक सेल्सगर्ल के पास गया और उससे कुछ गहने दिखाने को कहा. जब वह उसे गहने दिखा रही थी, तो चोर ने और डिजाइन दिखाने की मांग कर उसका ध्यान भटका दिया. जैसे ही सेल्स गर्ल और गहने लेने के लिए गयी, चोर ने उस मौके का फायदा उठाया और गहनों से भरा एक पैकेट लेकर वहां से फरार हो गया. यह पूरी घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गयी है.

10 पहले एक ज्वेलरी दुकान से चोरी में रहा था नाकाम

सूत्रों से यह भी पता चला है कि इसी व्यक्ति ने करीब 10 दिन पहले एक अन्य ज्वेलरी की दुकान में भी इसी तरह की चोरी करने की कोशिश की थी. हालांकि दुकान के मालिक को उसके हाव-भाव पर शक हो गया था, जिसके बाद उसे दुकान से बाहर निकाल दिया गया था. इस घटना के बाद प्लांट साइट पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है. पुलिस को शक है कि इस तरह की चोरियों के पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ हो सकता है. अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों को भी सलाह दी है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए वे सतर्क रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bipin kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >