Rourkela News: कार्यस्थल दूसरे घर की तरह हो, जहां कर्मचारी खुश और प्रेरित महसूस करें : आलोक वर्मा

Rourkela News: आरएसपी में सेकेंडरी स्टील स्टॉक यार्ड के नये गेट और रेस्ट शेड का उद्घाटन डीआइसी आलोक वर्मा ने किया.

Rourkela News: राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) के सेकेंडरी स्टील स्टॉक यार्ड के नये गेट और रेस्ट शेड का उद्घाटन शनिवार को निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा ने किया. उन्होंने कहा कि लोग अक्सर घर से ज्यादा समय कार्यस्थल पर बिताते हैं. लिहाजा काम की जगह दूसरे घर जैसी होनी चाहिए, जहां कर्मचारी खुश और प्रेरित महसूस करें. उन्होंने मार्केटिंग टीम और इडी (एमएम) की भी तारीफ की, जिन्होंने बाय-प्रोडक्ट्स की रिकॉर्ड बिक्री हासिल की है. स्टील की सर्कुलर इकोनॉमी को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका पर जोर दिया.

नवीनीकरण का पूरा काम इन-हाउस किया गया

निदेशक प्रभारी ने एमआरडी और सीआइएसएफ के प्रयासों की भी सराहना की, जिन्होंने स्लैग के रिकॉर्ड निबटान का लक्ष्य हासिल किया. इसे ऑपरेशनल दक्षता और सस्टेनेबिलिटी की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया. अनिल कुमार ने निदेशक प्रभारी और उन संबंधित एजेंसियों का आभार जताया, जिन्होंने नवीनीकरण के काम में मदद की और स्टॉक यार्ड के महत्व पर प्रकाश डाला. खास बात यह है कि नवीनीकरण का पूरा काम सिविल इंजीनियरिंग सर्विसेज और रिपेयर कंस्ट्रक्शन मैकेनिकल के सहयोग से इन-हाउस ही किया गया है. कार्यक्रम का आयोजन मार्केटिंग विभाग द्वारा किया गया था. सीनियर मैनेजर (मार्केटिंग) संगीता पी मिंज ने कार्यक्रम का संचालन किया.

कर्मचारियों की सुरक्षा होगी मजबूत, मिलेगा बेहतर माहौल

गेट और ऑफिस के इंफ्रास्ट्रक्चर का नवीनीकरण काम की जगह की सुंदरता को बेहतर बनाने और कर्मचारियों के लिए काम का बेहतर माहौल सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए किया गया है, जिससे उन्नत सुविधाएं लॉजिस्टिक्स को सुव्यवस्थित करेंगी. साथ ही सुरक्षा को मजबूत करेंगी और स्टॉक यार्ड के संचालन को और भी सुचारू बनाने में मदद करेंगी. मौके पर इडी (माइंस डेवलपमेंट-सीएमएलओ) बीके गिरि, इडी (एमएम) अनिल कुमार, इडी (प्रोजेक्ट्स) एस पालचौधरी, सीजीएम इन-चार्ज (सर्विसेज) और एक्टिंग इडी (वर्क्स) आतिश चंद्र सरकार, कई चीफ जनरल मैनेजर, एचओडी और मार्केटिंग तथा एमएम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bipin kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >