Bhubaneswar News: पावर सिस्टम सिमुलेशन लैब से प्लानिंग, ग्रिड प्रबंधन और परिचालन विश्वसनीयता होगी सुदृढ़ : केवी सिंहदेव

Bhubaneswar News: उपमुख्यमंत्री केवी सिंहदेव ने चंदका में ओपीटीसीएल की पावर सिस्टम सिमुलेशन लैब का उद्घाटन किया.

Bhubaneswar News: ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड (ओपीटीसीएल) की ओर से पावर ट्रेनिंग सेंटर, चंदका में स्थापित अत्याधुनिक पावर सिस्टम सिमुलेशन प्रयोगशाला का उद्घाटन सोमवार को ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेन ने किया. इस अवसर पर ओपीटीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक भास्कर ज्योति शर्मा भी उपस्थित रहे.

इंजीनियरों को रियल टाइम में फॉल्ट कंडीशन का सिमुलेशन करने में बनायेगी सक्षम

यह नयी प्रयोगशाला पावर सिस्टम प्लानिंग, ग्रिड प्रबंधन और परिचालन विश्वसनीयता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्थापित की गयी है. अत्याधुनिक सिमुलेशन तकनीकों से लैस यह लैब इंजीनियरों को जटिल ग्रिड परिदृश्यों का मॉडल तैयार करने, लोड फ्लो का विश्लेषण करने, सिस्टम स्थिरता का अध्ययन करने तथा रियल टाइम में फॉल्ट कंडीशन का सिमुलेशन करने में सक्षम बनायेगी. इससे राज्य में अधिक सुदृढ़, कुशल और भविष्य उन्मुख ट्रांसमिशन नेटवर्क के विकास में मदद मिलेगी, जो बढ़ती ऊर्जा मांग और नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण के लिए महत्वपूर्ण है. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सिंह देव ने कहा कि एक मजबूत ट्रांसमिशन नेटवर्क विकसित ओडिशा की आधारशिला है. उन्होंने कहा कि यह प्रयोगशाला इंजीनियरों को चुनौतियों का पूर्वानुमान लगाने, ग्रिड संचालन को अनुकूलित करने और उद्योग, कृषि तथा घरेलू क्षेत्रों में 24×7 गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में सक्षम बनायेगी. यह पहल राज्य सरकार की आधुनिक, विश्वसनीय और प्रौद्योगिकी-आधारित ऊर्जा क्षेत्र के निर्माण की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

लोक सेवा भवन में राजस्व मंत्री ने नवीनीकृत सम्मेलन कक्ष का उद्घाटन किया

ओडिशा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने सोमवार को लोक सेवा भवन में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के नवीनीकृत सम्मेलन कक्ष का उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह की शुरुआत शुभ मुहूर्त में पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुई. इस अवसर पर श्रीजगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ से जुड़े पवित्र पुष्प लाकर कार्यक्रम को दिव्य आशीर्वाद प्रदान किया गया. इस मौके पर मंत्री पुजारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नवीनीकृत सम्मेलन कक्ष विभाग में बदलाव और नयी सोच का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलें प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने और सुशासन को बढ़ावा देने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं. विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरविंद पाढ़ी ने कहा कि यह उन्नत सुविधा विभाग के सुधारात्मक दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करती है और इससे कार्यकुशलता, समन्वय और समग्र क्षमता में वृद्धि होगी. नये सम्मेलन कक्ष में आयोजित पहली बैठक में विभाग की प्रमुख उपलब्धियों, पारदर्शी पहलों और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत प्रस्तुति दी गयी. साथ ही, मंत्री के सुझावों के साथ विभिन्न विभागीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गयी. नवीनीकरण कार्य को पूरा करने वाले निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >