Sundargarh News: मनरेगा में हुआ भ्रष्टाचार, मशीनों से किया गया काम : भक्त चरण दास

Sundargarh News: सुंदरगढ़ पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने सरकार को उसके वादे याद दिलाये.

Sundargarh News: ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष भक्त चरण दास सोमवार को सुंदरगढ़ पहुंचे. उन्होंने स्थानीय जिला संस्कृति भवन में पार्टी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और संगठन को कैसे मजबूत किया जाये, इसपर विस्तृत बातचीत की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार टाटा पावर की लालच में डूबी हुई हैं.

300 यूनिट बिजली फ्री देने के वादे का क्या हुआ बताये सरकार

पीसीसी अध्यक्ष ने पूछा कि सरकार का 300 यूनिट फ्री बिजली का वादा अब कहां गया. किसान भाइयों ने आज कटौती की वजह से धान की खराब बिक्री की बात कही है. मौजूदा और पिछली सरकारों ने मनरेगा के काम में बहुत भ्रष्टाचार किया, लोगों को काम देने के बजाय मशीनों से काम कराया. सरकार को इन सबका जवाब देना होगा. अगर जरूरत पड़ी, तो आने वाले दिनों में कांग्रेस आंदोलन कर सड़क पर जवाब मांगेगी. एआइसीसी सचिव अजय कुमार लल्लू, पूर्व स्पीकर किशोर चंद्र पटेल, वरिष्ठ नेता संतोष सिंह सलूजा, जिलाध्यक्ष निर्मल नायक, राजकिशोर षाड़ंगी, वेणुमाधव त्रिपाठी, कांग्रेस की अमिता बिस्वाल मौके पर मौजूद थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है. लेकिन राज्य और केंद्र की सरकार जिस तरह का रवैया लोगों के साथ अपना रही है, वह ठीक नहीं है. किये गये वादों को भी पूरा नहीं कर रही है. कांग्रेस हमेशा सरकार को याद दिलाती रहेगी और आम लोगो की लड़ाई लड़ती रहेगी.

कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने पर स्थानीय नेताओं से की विस्तृत बातचीत

पीसीसी अध्यक्ष ने सुंदरगढ़ जिले में पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर कार्य करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाने से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा. उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >