Rourkela News: उदितनगर में होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जांच शुरू

Rourkela News: उदितनगर में एक होटल में काम करने वाले कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Rourkela News: उदितनगर थाना अंतर्गत होटल खाना खजाना में कार्यरत एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है. मृतक की पत्नी ने शनिवार को इस संबंध में थाना में एक मामला दर्ज कराया है और न्याय की गुहार लगायी है. वहीं अंंसगठित निर्माण श्रमिक संघ की ओर से भी मृतक के आश्रितों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है.

मृतक की पत्नी में थाना में दर्ज करायी शिकायत, न्याय की लगायी गुहार

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-15 थाना अंचल का शेख जमालुद्दीन नामक एक युवक 2012 से उदितनगर स्थित खाना खजाना होटल में काम करता था और वहीं रहता था. आरोप है कि उसे न तो इएसआइ और न ही इपीएफ का लाभ मिल रहा था. वहीं होटल में कर्मचारियों की संख्या कम होने से उस पर काम का बोझ भी ज्यादा रहता था. उसने तबीयत ठीक नहीं होने के कारण होटल मालिक से छुट्टी मांगी थी, लेकिन उसे छुट्टी नहीं मिली. शुक्रवार की शाम 7:00 बजे वह काम करते समय अचानक गिर गया. मालिक उसे अस्पताल ले गया, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. शनिवार को मृतक की पत्नी अख्तरी बेगम ने उदितनगर थाना में शिकायत दर्ज करायी है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है.

मृतक के आश्रितों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग

दूसरी ओर असंगठित निर्माण श्रमिक संघ के महासचिव रमेश चंद्र साहू ने संयुक्त श्रमायुक्त से मृत श्रमिक के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की है. साथ ही वहां काम करने वाले 35 कर्मचारियों को इएसआइ और इपीएफ बेनिफिट्स के साथ ग्रुप इंश्योरेंस देने की मांग भी की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bipin kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >