Rourkela News: राउरकेला स्टेशन मार्ग में सड़क पर बह रहा नाली का पानी, निर्माण सामग्री का मलबा बना परेशानी

Rourkela News: राउरकेला स्टेशन मार्ग में नाली टूटी हुई है. जिससे दूषित पानी सड़क पर बह रहा है.

Rourkela News: राउरकेला रेलवे स्टेशन मार्ग पर चौधरी पेट्रोल की ओर से गुजरी सड़क के किनारे ड्रेन टूटी-फूटी हालत में है. इससे निकलकर दूषित पानी सड़क पर बहता रहता है, जिससे न केवल स्थानीय दुकानदारों, बल्कि स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी हो रही है.

लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव

इस सड़क पर बह रहे दूषित पानी के छींटे पड़ने से यात्रियों के कपड़े खराब हो रहे हैं. इतना ही नहीं, इस गंदगी से बीमारी फैलने का भी खतरा है. वातावरण दूषित हो रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. वहीं सड़क से राउरकेला आरपीएफ पोस्ट की ओर जाते समय मार्ग पर कचरा तथा निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी है, जिससे लोगों को आना-जाना करने में परेशानी होती है. यह अंचल राउरकेला महानगर निगम के दायरे में आने के बाद यहां पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रति कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय दुकानदारों से लेकर यहां से आना-जाना करनेवाले यात्रियों में रोष देखा जा रहा है. उनकी मांग है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाये. स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस समस्या का समाधान करने के लिए महानगर निगम को तुरंत कदम उठाने चाहिए. ड्रेन की मरम्मत करानी चाहिए और सड़क को साफ करना चाहिए. इसके अलावा कचरा और निर्माण सामग्री को भी हटाना चाहिए. अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है.

राउरकेला स्मार्ट सिटी की छवि हो रही खराब

स्थानीय निवासी आदित्य अग्रवाल ने कहा कि राउरकेला स्टेशन रोड पर गंदगी और निर्माण सामग्री का मलबा एक बड़ी समस्या है. महानगर निगम को इस पर ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द समाधान करना चाहिए. इससे शहर की छवि खराब हो रही है. वहीं, रिशु गुप्ता और टीटू शर्मा ने कहा कि स्टेशन रोड में गंदगी और निर्माण सामग्री का मलबा देखकर बहुत परेशान हूं. यह समस्या हमारे स्वास्थ्य के लिए भी खतरा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >