Sambalpur News: बामड़ा मकर महोत्सव में अर्चना पाढ़ी के गीतों पर देर रात तक झूमते रहे लोग

Sambalpur News: बामड़ा मकर महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में अर्चना पाढ़ी ने गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों का खूब मनोरंजन किया.

Sambalpur News: बामड़ा मकर महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या के प्रथम दिन शुक्रवार को प्रसिद्ध गायिका अर्चना पाढ़ी के गानों से हजारों की संख्या में उपस्थित उनके प्रशंसक देर रात तक झूमते नजर आये. गायिका अर्चना पाढ़ी के साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने की होड़ मच गयी थी. बामड़ा अंचल की एक कलाकार शिवानी मेहर ने अपने हाथों से बनायी एक पेंटिंग गायिका अर्चना को भेंट की.

मंत्री ने विवाह मंडप व स्वागत द्वार बनाने की घोषणा की

सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि पंचायतीराज मंत्री रवि नारायण नायक ने अर्चना के गानों का प्रशंसा की. इस दौरान अर्चना ने रंगवती गाना गाकर मंत्री रवि नायक को भी झूमने पर मजबूर कर दिया. इस कार्यक्रम में मंत्री ने श्री जगन्नाथ मंदिर के बगल में विवाह मंडप एवं हाइस्कूल के सामने से जगन्नाथ मंदिर जाने वाली सड़क पर भव्य स्वागत द्वार बनाने का घोषणा की. मंत्री रवि नायक ने हाइमास्ट लाइट का लोकार्पण करने के साथ पल्लीश्री मेला का उद्घाटन किया.

बाबा धवलेश्वर निज धाम केछुपानी लौटे, निकली भव्य शोभायात्रा

110 साल से आयोजित किये जा रहे पश्चिमी ओडिशा के प्रसिद्ध 11 दिवसीय बामड़ा मकर महोत्सव के सातवें दिन बाबा धवलेश्वर महादेव प्रभु मदनमोहन के यहां तीन दिनों तक मेहमाननवाजी कराने के बाद शनिवार दोपहर रथ पर सवार होकर बाजे-गाजे एवं संकीर्तन मंडली के साथ वापस निज धाम केछुपानी रवाना हो गये. बहुत ही भावभीनी माहौल में भक्तों ने बाबा की विदाई रस्म पूरी की. इस दौरान भक्तों ने बाबा के रथ को आठ किमी खींच कर वापस उनके धाम केछूपानी पहुंचाया. रास्ते में श्रद्धालुओं द्वारा शरबत, पानी आदि का इंतजाम किया था. इस अवसर पर बामड़ा महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष प्रफुल्ल नायक, महासचिव ज्योति कुमार लाठ, सचिव अलेख बिस्वाल, गुड्डू जैन, बीरबल पटेल, आकाश दीक्षित, अजय चौधरी, केछुपानी कमेटी के जोग बिहारी परिडा, खिरोद सा, हेमंत साहू, गौंटिया सुनील नायक एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >