Rourkela News: अक्षय तृतीया पर सेक्टर-2 अहिराबंध जगन्नाथ मंदिर में रथ बनाने का काम शुरू

Rourkela News: अक्षत तृतीया पर विशेष अनुष्ठान के साथ रथयात्रा के लिए रथ बनाने का काम सोमवार को शुरू हुआ.

Rourkela News: पवित्र अक्षय तृतीया के मौके पर सोमवार को इस्पात शहर के सबसे पुराने अहिराबंध जगन्नाथ मंदिर में प्रभु बलभद्र, देवी सुभद्रा और महाप्रभु श्रीजगन्नाथ के रथों का निर्माणकार्य शुरू हुआ. सोमवार सुबह 7:00 बजे रथ हॉल में पारंपरिक होम अनुष्ठान पूरा कर रथ निर्माण का कार्य शुरू कराया गया.

10 मई तक चलेगी चंदन यात्रा, महाप्रभु को कराया जायेगा नौका विहार

यह कार्यक्रम श्री श्री जगन्नाथ वैद्यनाथ महाप्रभु मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरिजा शंकर द्विवेदी की देखरेख में हुआ, जबकि ट्रस्टी सुधीर सुंदर रॉय और विजय पत्री उपस्थित थे. इसी तरह प्रकाश चंद्र दास और किशोर कुमार नायक समेत अन्य सेवायत मौजूद रहे. पुरोहित परमेश्वर पति और मानस रंजन पंडा ने पूजा की, वहीं जगन्नाथ मंदिर के बड़पंडा त्रिनाथ पाढ़ी ने इसमें मदद की. रथ की लकड़ी सही होने के बाद महाराणा ने औपचारिक रथ बनाने का काम शुरू किया. अक्षय तृतीया के अवसर पर सोमवार शाम को अहिराबंध जगन्नाथ मंदिर परिसर में चंदन पुष्करिणी से महाप्रभु की चंदन यात्रा शुरू हो रही है, जो 10 मई तक प्रत्येक शाम 7:00 बजे होगी. परंपरा है कि श्री विग्रह को पालकी में लाने के बाद नाव में बैठाकर पुष्करिणी में नौका विहार कराया जाता है. इस चंदन यात्रा कार्यक्रम में राउरकेला स्टील प्लांट के प्रभारी निदेशक आलोक वर्मा बतौर अतिथि शामिल होंगे.

बंडामुंडा : डीजल कॉलोनी जगन्नाथ मंदिर में हुई विशेष पूजा

पवित्र अक्षय तृतीया के अवसर पर सोमवार को बंडामुंडा डीजल कॉलोनी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गयी. यह कार्यक्रम बंडामुंडा डीजल कॉलोनी जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित हुआ. ओडिशा के पुरी समेत सभी जगन्नाथ मंदिरों में पवित्र अक्षय तृतीया पर पूजा-अर्चना कर रथयात्रा के लिए रथों का निर्माण कार्य शुरू करने की परंपरा है. इसी तरह बंडामुंडा डीजल कॉलोनी जगन्नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी पितवास शतपथी और बड़पंडा हृषिकेश शतपथी ने पूजा-अर्चना की तथा हवन किया. इस अवसर पर पुजारी ने रथ के चक्के की पूजा की. पूजा में रथ बनाने वाले विश्वकर्मा के रूप में सुभाष बारथिया और ब्रह्मानंद महाराणा बैठे थे. मौके पर बंडामुंडा डीजल कॉलोनी जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के मनोज कुमार कन्हाई, विभूति भूषण स्वांई, मनोज कुमार सुना, हृषिकेश शतपथी, जगदीश शतपथी, नौमिता जेना, शुभम दास आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bipin kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >