Rourkela News: राउरकेला के बालूघाट में सड़क किनारे खड़ी युवती को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौत

Rourkela News: राउरकेला के बालूघाट में सड़क किनारे खड़ी होकर बस का इंतजार कर रही युवती को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी.

Rourkela News: बालूघाट में गुरुवार की शाम एक तेज रफ्तार बेलगाम कार ने सड़क किनारे बस की प्रतीक्षा कर रही युवती को कुचल दिया. गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल राउरकेला सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान सबीना सुरीन (16) के रूप में हुई है, वह रघुनाथपाली थाना अंतर्गत रुपुटोला की निवासी बतायी जा रही है. युवती को कुचलने के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी. उसमें सवार युवकों को हल्की चोटें आयी हैं. उन्हें भी अस्पताल पहुंचाया गया.

पुलिस ने कार को किया जब्त, मामले की जांच जारी

हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कार को क्रेन की सहायता से गड्ढे से निकलवाया और जब्त कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती बालूघाट के पास सड़क किनारे खड़ी होकर बस की प्रतीक्षा कर रही थी. उसके साथ वहां पर दो अन्य युवतियां भी थीं. इसी दौरान पानपोष की ओर से एक तेज रफ्तार कार आयी. कार अचानक सड़क से किनारे युवतियों के पास आने लगी और एक युवती को चपेट में ले लिया. कार इस कदर बेलगाम थी कि चालक का इसपर कोई नियंत्रण नहीं रहा. युवती को चपेट में लेने के बाद एक ट्रक से भी टकरायी और सीधे सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी. आरजीएच में दर्ज नाम के मुताबिक, कार में फैज अंसारी और शेरू अंसारी सवार थे.

नियमों की नाफरमानी से नाराजगी

प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे पर गहरी नाराजगी जतायी. युवती सड़क के किनारे बस स्टॉप के पास खड़ी थी. जहां आकर कार ने धक्का दिया. इसे लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. घटनास्थल के पास ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग लोगों ने की.

बामड़ा : बस से लघुशंका करने उतरे बुजुर्ग को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत

बस से लघुशंका करने उतरे एक बुजुर्ग को बोलेरो ने टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौत हो गयी. यह दुर्घटना बामड़ा-कुचिंडा मुख्य मार्ग पर अलूकुदर के पास गुरुवार को हुई. जानकारी के अनुसार, देवगढ़ जिला के डोंगापतर गांव निवासी फगुआ मुंडा अपने रिश्तेदारों के साथ भारत बस से सुंदरगढ़ जिला के बड़गांव लेलेपड़ा जा रहे थे. बामड़ा-केसईबहाल के बीच आलुकुदर गांव के पास बस रुकने पर बुजुर्ग फगुआ लघुशंका करने उतरे थे. जिसके बाद बस में चढ़ने के लिए सड़क पार करते वक्त एक बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर से गंभीर रूप से घायल फगुआ को कुचिंडा हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर महुलपाली थाना सब इंस्पेक्टर सुजीत महंत हॉस्पिटल पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >