Sambalpur News: बीजद ने अनुगूल एसपी कार्यालय घेरा, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

Sambalpur News: मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर इस्तीफा देने वाली महिला हवलदार को न्याय दिलाने की मांग बीजू जनता दल ने की है.

Sambalpur News: वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाकर इस्तीफा देने वाली अनुगूल पुलिस की महिला हवलदार सुमित्रा बिस्वाल को न्याय दिलाने की मांग पर बीजद की एक टीम ने सोमवार को एसपी कार्यालय का घेराव किया. जिला बीजद अध्यक्ष और तालचेर विधायक ब्रजकिशोर प्रधान के नेतृत्व में बीजद महिला मोर्चा ने अतिरिक्त एसपी राजीव लोचन पंडा से भी बातचीत की. इस अवसर पर इस बात को लेकर नाराजगी जतायी गयी कि पुलिस विभाग में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी को जिस तरह से मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है, वह बहुत ही शर्मनाक घटना है.

अनुगूल में दुष्कर्म, हत्या, चोरी, ड्रग्स की तस्करी बढ़ी

विधायक प्रधान ने घटना की निंदा की और मुख्यमंत्री से खुद दखल देने की मांग की. साथ ही महिला हवलदार के लिए तुरंत न्याय और उसे परेशान करने वाले अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. बीजद नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध की दर बढ़ रही है, अनुगूल भी इसमें पीछे नहीं है. अनुगूल में दुष्कर्म, हत्या, चोरी, ड्रग्स की तस्करी बढ़ रही है. अब एक महिला को इस बात की चिंता सता रही है कि घर से निकलने के बाद वह सुरक्षित घर लौटेगी या नहीं. इसलिए इन सभी मुद्दों पर ध्यान देने की मांग करते हुए बीजद नेताओं ने कहा है कि अगर आने वाले दिनों में इसकी रोकथाम को लेकर उचित पहल नहीं हुई, तो बीजद सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा.

महिला हवलदार ने दो वरिष्ठ अधिकारियों पर लगाया है उत्पीड़न का आरोप

विरोध प्रदर्शन में पूर्व डिप्टी स्पीकर रजनीकांत सिंह, छेंडीपदा के पूर्व विधायक सुशांत बेहेरा, पाल्लहड़ा के पूर्व विधायक मुकेश पाल, युवा नेता अरुणाभ सिंह, चंद्रकांत प्रधान व अन्य शामिल रहे. गौरतलब है कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाकर इस्तीफा देने वाली अनुगूल पुलिस की महिला हवलदार सुमित्रा बिस्वाल के मामले की गुत्थी लगातार उलझती जा रही है. एक तरफ अनुगूल एसपी मामले की जांच जारी होने की बात कहकर मामले से बचते नजर आ रही हैं. वहीं महिला हवलदार के छह दिनों से छुट्टी पर होने की बात कहकर पुलिस जांच प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >