Rourkela News: पुराना स्टेशन रोड में ट्रैक्शन लाइन की चपेट में आकर रेलकर्मी झुलसा

Rourkela News: पुराना स्टेशन रोड में फुटओवर ब्रिज की मरम्मत के दौरान पैर फिसलने से ट्रैक्शन लाइन की चपेट में आने से एक रेलकर्मी झुलस गया.

Rourkela News: पुराना स्टेशन रोड स्थित फुटओवर ब्रिज के मरम्मत कार्य में जुटा रेलकर्मी पैर फिसलने से ब्रिज के नीचे ट्रैक्शन लाइन की चपेट में आ गया. जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और लोग शोर मचाने लगे. रेलकर्मी की पहचान नंदलाल लकड़ा के रूप में हुई है वह रेलवे में एमसीएम के रूप में कार्यरत है.

ब्रिज के एक हिस्से की वेल्डिंग कर रहा था, फिसला पैर

जिस समय यह हादसा हुआ वह ब्रिज के एक हिस्से की वेल्डिंग कर रहा था. इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गिर गया. सेफ्टी हार्नेस पहने होने के कारण नंदलाल नीचे, तो नहीं गिरा लेकिन ट्रेक्शन लाइन से टकरा गया. जिससे उसके शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया. मौके पर मौजूद लोग शोर मचाने लगे और भीड़ भी जमा हो गयी. सूचना पाकर तत्काल मौके पर रेलवे की टीम पहुंची और नंदलाल को नीचे उतारकर राउरकेला सरकारी अस्पताल (आरजीएच) ले गए. जहां उसका इलाज चल रहा है.

मरम्मत के लिए आज ही बंद किया गया था फुटओवरब्रिज

रेलवे कॉलोनी से मुख्य मार्ग को जोड़ने वाला एकमात्र फुटओवरब्रिज जर्जर होने के कारण इसकी मरम्मत की मांग लंबे समय से हो रही थी. रेलवे की ओर से गुरुवार को ही यहां पर काम शुरू किया गया था और कार्य तेजी से किया जा रहा था, ताकि जल्द ही मरम्मत का कार्य पूरा हो सके. लेकिन इस बीच यह हादसा हो गया.

कारण की चल रही जांच

आइओडब्ल्यू टी शतपथी ने कहा कि पैर फिसलने से नंदलाल लकड़ा ट्रैक्शन लाइन की चपेट में आ गये. उनके हाथ में गंभीर चोटें आयी हैं. उनका इलाज चल रहा है. वह बातचीत करने की स्थिति में हैं. कारणों की तफ्तीश चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bipin kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >