गिरिडीह : चाल धंसने से 2 महिला की मौत, बाईक से शव लेकर भाग रहे लोगों ने पुलिस को देखा तो…

गिरिडीह जिले में माईके के अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से 2 महिलाओं की मौत हो गई. इनके शव को तस्कर बाईक से लेकर भागने का प्रयास कर रहे थे.

गावां (गिरिडीह), बिनोद पांडेय : गिरिडीह जिले में बड़ा हादसा हो गया. माईका खनन के दौरान चाल धंसने से 2 महिलाओं की मौत हो गई. मृतकों में एक की पहचान बिहार के गोविंदपुर थाना क्षेत्र की फुलवा देवी के रूप में हुई है. उसके पति का नाम संजय रविदास है. महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है.

गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के बिरने थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

दूसरी महिला गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के बिरने की रहने वाली बताई जा रही है. उसका नाम टुनी देवी है. उसके पति का नाम सुखदेव रविदास है. घटना गावां थाना क्षेत्र के परसौनी में अवैध रूप से माईका उत्खनन के दौरान हुई. इस घटना में परसौनी निवासी गीता देवी, पति मनोज रविदास घायल हो गई है.

माईका खनन के दौरान हुई यह घटना

बताया जाता है कि शुक्रवार को गिरिडीह जिले में माईका खनन के दौरान यह घटना घटी है. घटना के बाद माईका तस्करों ने मामले को दबाने का प्रयास किया. मामला लगभग दब ही गया था, लेकिन शुक्रवार की रात को दोनों मृत महिलाओं के शव को माईका तस्कर बाईक से लेकर भाग रहे थे. पुलिस गश्ती वाहन को देख ये लोग इधर-उधर भागने लगे.

शक हुआ तो पुलिस ने किया बाईक सवार लोगों का पीछा

पुलिस को शक हुआ, बाइक सवार युवकों का पीछा करना शुरू किया. इसके बाद सभी दोनों शव को बाईक के साथ छोड़कर भाग गए. पुलिस ने बिरने गांव के पास से दोनों महिलाओं के शव और बाईक को बरामद कर जब्त कर लिया है. मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह : अवैध कोयला खनन के दौरान धंसी चाल, पांच की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >