Mahashivratri : देवघर में बाबा व पार्वती मंदिर के शिखर से उतरा पंचशूल, स्पर्श के लिए उमड़े भक्त

फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि के अवसर पर चली आ रही परंपरा के अनुसार देवघर में बाबा एवं माता पार्वती मंदिर के शिखर पर स्थापित पंचशूल खोले गये.

बुधवार को फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि के अवसर पर चली आ रही परंपरा के अनुसार देवघर में बाबा एवं माता पार्वती मंदिर के शिखर पर स्थापित पंचशूल खोले गये. इस अद्भुत क्षण को देखने के लिए मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगी रही. दोपहर दो बजे से पंचशूल खोलने की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी.

राजू भंडारी की अगुवाई में दोपहर दो बजे से बाबा एवं माता पार्वती के बीच प्रेम एवं अमर सुहाग का प्रतीक गठबंधन को खोलने की परंपरा शुरू की गयी. सबसे पहले मां पार्वती मंदिर के शिखर से गठबंधन खोला गया. उसके बाद बाबा मंदिर के शिखर से इसे खोलकर प्रशानिक भवन में लाकर रखा गया.

गुरुवार की सुबह मंदिरों के शिखर से उतारे गये सभी पंचशूलों की पूजा की जायेगी, फिर इन्हें मंदिराें के शिखर पर लगाने की परंपरा शुरू की जायेगी. दोपहर ढाई बजे से ढोल नगाढ़े की थाप पर पंचशूल को खाेलने की परंपरा शुरू की गयी. दोनों मंदिरों से एक साथ भंडारी ने पंचशूल खोलकर अपने पीठ पर बांध कर शिखर से जंजीर के सहारे उतरे. पार्वती मंदिर के छत से जैसे ही पंचशूल उतरते ही दर्शन व स्पर्श करने के लिए भीड़ लगी रही.

कड़ी सुरक्षा के बीच पंचशूल को बाबा मंदिर के छत पर ले जाया गया तथा बाबा एवं मां पार्वती के पंचशूल का मिलन कराया गया. मौके पर बाबा मंदिर के प्रशासक सह डीसी विशाल सागर सहित वरीय प्रशासनिक अधिकारियों ने पंचशूल को स्पर्श कर नमन किया. इन पंचशूलों को मंदिर प्रशासनिक भवन ले जाया गया, जहां से सरदार पंडा के आवास ले जाकर महंत श्रीश्री गुलाबनंद ओझा को स्पर्श कराया गया.

गठबंधन चढ़ाने की परंपरा हुई बंद

पंचशूल के पहले जैसे ही गठबंधन को खोला गया वैसे ही बुधवार को गठबंधन चढ़ाना बंद हो गया है. गुरुवार को बाबा मंदिर प्रशासनिक भवन में सुबह के सात बजे से बाबा एवं मां पार्वती सहित अन्य मंदिरों से खुले पंचशूलों की तांत्रिक विधि से पूजा की जायेगी. यह पूजा सरदार पंडा स्वयं करेंगे. उसके बाद गणेश मंदिर से पंचशूल लगाना शुरू किया जायेगा. बाबा एवं माता मंदिर के शिखर पर पंचशूल लगने के साथ ही सरदार पंडा श्रीश्री गुलाब नंद ओझा बाबा एवं माता मंदिर के बीच गठबंधन चढ़ाया जायेगा, फिर श्रद्धालुओं द्वारा गठबंधन चढ़ाने की परंपरा प्रारंभ हो जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >