Viral Video : सब्जी बेचने वाली लिपटकर रोने लगी बेटे से, पति की मौत के बाद हार नहीं मानते हुए बनाया सीए

Viral Video : महाराष्ट्र का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. आप भी देखें आखिर क्या है इस वीडियो में खास

Viral Video : यूं तो कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल है जिसको देखना लोग बार-बार पसंद कर रहे हैं. दरअसल, महाराष्ट्र के डोंबिवली में सब्जी बेचने वाली महिला का बेटा सीए बन गया. रिजल्ट आने के बाद वह अपनी मां को सरप्राइज देने गया और अपनी मां को गले लगा लिया. वह सब्जी बेचने में व्यस्त थी. यह वाकया देखकर आस-पास खड़े लोगों को जब बेटे के सीए बनने के बारे में पता चला तो वे बधाई देने लगे.

सीए बनने के बाद मां के गले लगने और मां की आंखों से निकले खुशी के आंसू का वीडियो वहीं खड़े लोगों में से किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब वायरल हो गया है. इसपर यूजर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं और मां-बेटे के प्यार की तारीफ कर रहे हैं. खबरों की मानें तो नीरा ठोंबरे डोंबिवली के गांधीनगर इलाके में सब्जी बेचती है और अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं. वह पिछले 25 साल से इसी पेशे में है.

जैसे ही बेटे के सीए की परीक्षा पास करने की खबर उसके कानों में पड़ी, आंखों से खुशी के आंसू छलक गए. घर की स्थिति खराब होने पर भी मां ने अपने परिवार को सब्जी के बिजनेस में नहीं आने दिया और कड़ी मेहनत करके बेटे को पढ़ाया. पति की मौत के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन पर आ गई, लेकिन उसने हार नहीं मानी और बेटे को इस मुकाम तक पहुंचाया.

Read Also : नौकरी के लिए मची भगदड़, टूटी रेलिंग, Video Viral

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >