Maharashtra: राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- दलितों का इतिहास मिटाया जा रहा

Maharashtra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक जनसभा को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

Maharashtra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में संविधान सम्मान सम्मेलन में कहा, संविधान की रक्षा के लिए आरक्षण पर मौजूदा 50 प्रतिशत की सीमा को हटाना जरूरी है. कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन यह सुनिश्चित करेंगे कि आरक्षण की इस 50 प्रतिशत की सीमा को हटाने के लिए कानून पारित हो.

स्कूलों में दलितों और पिछड़े वर्गों का इतिहास नहीं पढ़ााय जा रहा

कांग्रेस नेता ने कहा कि स्कूलों में दलितों या पिछड़े वर्गों का इतिहास नहीं पढ़ाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि अब उस इतिहास को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है. राहुल गांधी ने कहा, अगर आप ओबीसी समुदाय को देखें, जैसे ही मैंने स्वप्निल कुम्हार से हाथ मिलाया, जिन्होंने मुझे एक मूर्ति दी – संपर्क के साथ ही मुझे समझ में आ गया कि इस हाथ में हुनर ​​है. जिन हाथों में हुनर ​​होता है, लोग उन्हें पीछे बिठा देते हैं. भारत में यह 24 घंटे हो रहा है. मैंने कभी स्कूल में दलितों, पिछड़ों का इतिहास नहीं पढ़ा. आज तो इससे भी उलटा हो रहा है, जो उनका इतिहास है, उसे किताबों से हटा दिया जा रहा है. इतिहास के बिना, अपनी जगह और स्थान की समझ के बिना शिक्षा संभव नहीं है.

जाति जनगणना को कोई भी ताकत नहीं रोक सकती

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, हम सुनिश्चित करेंगे कि लोकसभा और राज्यसभा में जाति जनगणना पर कानून पारित हो और कोई भी ताकत इसे रोक नहीं सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >