पुणे के इन इलाकों में 24 घंटे नहीं आएगा पानी, आज ही भर लें टंकी

पुणे के कई इलाकों में बुधवार रात से ही 24 घंटे पानी की सप्लाई बाधित रहेगी. जरूरत के अनुसार आज ही भर लें टंकी.

पुणे में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है. 10 सितंबर, गुरुवार को पुणे के कई इलाकों में 24 घंटे पानी की सप्लाई बंद रहेगी. पुणे नगर निगम (PMC) की ओर से बिजली, पंपिंग और रखरखाव से जुड़े काम किए जाने के कारण यह पानी कटौती की जा रही है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे नगर निगम ने इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी किया है.

9 सितंबर की आधी रात से बंद होगी पानी की सप्लाई

पुणे नगर निगम के आदेश के अनुसार, पानी की सप्लाई 9 सितंबर की आधी रात से 10 सितंबर की आधी रात तक प्रभावित रहेगी. यानी बुधवार रात से गुरुवार रात तक लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

नगर निगम के मुताबिक, सप्लाई दोबारा शुरू होने के बाद भी कुछ इलाकों में पानी पहुंचने में देरी हो सकती है. वहीं, कुछ जगहों पर कम दबाव के साथ पानी की सप्लाई होने की संभावना है. ऐसे में लोगों को सलाह है कि वे पानी की कटौती शुरू होने से पहले अपनी जरूरत के हिसाब से पानी भरकर रख लें.

ये भी पढ़ें: Pune Railway: 19 सितंबर से 67 ट्रेनें रद्द या डायवर्ट, गणपति में सफर से पहले चेक करें पूरी लिस्ट

पुणे में किन इलाकों में पानी कटौती का असर?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पार्वती एचएलआर, भामा आसखेड़, एसएनडीटी एचएलआर, चांदनी चौक, गांधी भवन, पैनकार्ड क्लब, वारजे, चतु:शृंगी, पाषाण-सूस, कात्रज-सुखसागर, होलकर, कोंढवा-धावड़े और वडगांव जल प्रणालियों से जुड़े इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी.

इन जल प्रणालियों से जुड़े सहकारनगर, बिबवेवाड़ी, मुकुंदनगर, गंगाधाम, इंदिरानगर, लोहगांव, धानोरी, विमान नगर, वडगांव शेरी, कल्याणी नगर, येरवडा, खराड़ी, औंध, बोपोडी, कोथरूड, वारजे, बानेर, पाषाण, बावधन, कात्रज और कोंढवा समेत कई इलाकों में पानी नहीं आएगा.

ये भी पढ़ें: मोबाइल चैट में मिली हाथ-पैर तोड़ने के बाद केतन की हत्या की योजना, सिया-चेतन के बाद तीसरा आरोपी गिरफ्तार

पुणे नगर निगम ने लोगों से क्या कहा?

पुणे नगर निगम के जल आपूर्ति विभाग के प्रमुख नंदकिशोर जगताप ने लोगों से पानी की पहले से व्यवस्था करने की अपील की है. उन्होंने पानी की सप्लाई बंद रहने के दौरान नगर निगम के साथ सहयोग करने को भी कहा है. पानी की सप्लाई 10 सितंबर की रात दोबारा शुरू होने के बाद कुछ इलाकों में सामान्य स्थिति आने में समय लग सकता है. इसलिए जिन इलाकों में पानी की कटौती होनी है, वहां रहने वाले लोगों के लिए 9 सितंबर को ही पानी का पर्याप्त इंतजाम कर लेना उपयोगी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >