Pune Railway: 19 सितंबर से 67 ट्रेनें रद्द या डायवर्ट, गणपति में सफर से पहले चेक करें पूरी लिस्ट

गणेशोत्सव के दौरान पुणे रेल मंडल में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा. इस दौरान 42 ट्रेनें रद्द और 25 ट्रेनों के रूट डायवर्ट होंगे. यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें.

गणेशोत्सव के दौरान पुणे से ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. पुणे रेल मंडल में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक 15 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा. इस दौरान 42 ट्रेनें रद्द और 25 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए जाएंगे. यानी कुल 67 ट्रेनें इस बदलाव से प्रभावित होंगी.

तीसरी रेलवे लाइन के काम के लिए लिया जाएगा ब्लॉक

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे और हडपसर यार्ड में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा. यह काम हडपसर से घोरपड़ी कोच मेंटेनेंस कॉम्प्लेक्स के बीच तीसरी रेलवे लाइन तैयार करने के लिए हो रहा है. इसके चलते अलग-अलग दिनों में रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा.

19 से 23 सितंबर तक पुणे और हडपसर के बीच दोनों मुख्य रेल लाइनों पर रोजाना दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक ब्लॉक रहेगा. इसके बाद 24 सितंबर से ब्लॉक की अवधि चरणबद्ध तरीके से कम की जाएगी. 3 अक्टूबर को हडपसर यार्ड में दो चरणों में और 4 अक्टूबर को बड़े स्तर पर काम किया जाएगा.

ये भी पढे़ं: Pune Dahi Handi: जश्न के बाद दर्दनाक हादसा, लोहे का ढांचा गिरने से 45 साल की महिला की मौत

किन यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी?

इस मेगा ब्लॉक का असर पुणे-सोलापुर, पुणे-नागपुर, पुणे-मुंबई और पुणे-हावड़ा जैसे प्रमुख रेल मार्गों पर पड़ने वाला है. रिपोर्ट के मुताबिक 42 मेल, एक्सप्रेस और यात्री ट्रेनें रद्द होंगी, जिससे 98 ट्रिप प्रभावित होंगी. वहीं 25 ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे और इससे 36 ट्रिप प्रभावित होंगी.

इसके अलावा 35 ट्रेनों को उनके तय गंतव्य या शुरुआती स्टेशन से पहले ही समाप्त या शुरू किया जाएगा. 22 ट्रेनों के संचालन को नियंत्रित किया जाएगा, जबकि 14 ट्रेनों के समय में बदलाव होगा.

ये भी पढ़ें: Diwali Train Booking: 6 सितंबर से होंगे टिकट बुक, जानें किस दिन की यात्रा के लिए कब बुकिंग होगी

गणपति में सफर से पहले जरूर चेक करें ट्रेन

मेगा ब्लॉक की कई तारीखें गणेशोत्सव के दौरान पड़ रही हैं. ऐसे में अगर आपने 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच ट्रेन का टिकट बुक किया है, तो यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें. ट्रेन रद्द है, उसका रूट बदला है या समय में बदलाव हुआ है, इसकी जानकारी पहले लेना जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >