Pune Porsche Accident: पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, ब्लड सैंपल की हेरफेर के आरोप में तीन गिरफ्तार

Pune Porsche Accident: पुणे के पोर्शे कार हादसा मामले में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. पुलिस ने ब्लड रिपोर्ट में हेरफेर करने के आरोप में दो डॉक्टरों और एक अस्पताल कर्मचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं आरोपी के पिता को भी हिरासत में ले लिया है.

Pune Porsche Accident: पुणे पुलिस ने बताया कि नाबालिग आरोपी के खून के नमूने में हेरफेर में कथित संलिप्तता के लिए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. इससे पहले ससून अस्पताल के दो डॉक्टरों को भी ब्लड रिपोर्ट में हेरफेर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. वहीं हादसा मामले में पुणे पुलिस ने सोमवार को दावा किया कि रक्त के नमूनों को ससून अस्पताल के एक चिकित्सक के निर्देश पर कूड़ेदान में फेंक दिया गया था और किसी अन्य व्यक्ति के नमूनों को उसके रक्त का नमूना बता दिया गया था.


ब्लड रिपोर्ट में हेरफेर मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया की नाबालिग आरोपी के खून जांच में हेरफेर करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यहीं नहीं रक्त नमूने में हेरफेर मामले में गिरफ्तार सभी तीन आरोपियों को 30 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. आरोपियों में दो डॉक्टर, फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ अजय तवरे और सीएमओ डॉ श्रीहरि हल्नोर और ससून अस्पताल के एक अन्य कर्मचारी अतुल घटकमल्बे शामिल हैं.

https://x.com/ANI/status/1795058649880314247

पैसे के लालच में बदला गया ब्लड सैंपल
गौरतलब है कि नाबालिग आरोपी ने कथित तौर पर नशे की हालत में अपनी लग्जरी पोर्श कार से दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी. हादसे के बाद रिपोर्ट में दावा किया गया था आरोपी ने शराब नहीं पी थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में वह अपने दोस्तों के साथ बार में शराब पीते साफ दिखाई दे रहा था. दरअसल आरोप है कि पैसे के लालच में ससून अस्पताल के डॉक्टर ने नाबालिग का ब्लड सैंपल बदल दिया था.

विशाल अग्रवाल को हिरासत में लेने के इजाजत
महाराष्ट्र के पुणे की एक अदालत ने कार दुर्घटना में शामिल नाबालिग आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को उनके चालक के अपहरण और बंधक बनाने के सिलसिले में यरवदा केंद्रीय जेल से हिरासत में लेने की सोमवार को अनुमति दे दी है. अग्रवाल अपने और दो पब के प्रबंधकों और मालिकों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में न्यायिक हिरासत में हैं और केंद्रीय जेल में बंद हैं. पुणे पुलिस ने अपहरण और बंधक बनाने के मामले में विशाल अग्रवाल के पेशी वारंट के लिए एक आवेदन दायर किया था. पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कोर्ट ने किशोर के पिता के पेशी वारंट के आवेदन को मंजूर कर लिया है और उन्हें जेल से हिरासत में लिया जाएगा. भाषा इनपुट के साथ

Also News: Weather Forecast: गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए खुशखबरी, 5 दिनों में दस्तक दे सकता है मानसून

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >