पीएम मोदी ने किया सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु का निरीक्षण, जानिए क्या है खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21.8 किलोमीटर लंबे अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु समुद्री लिंक का उद्घाटन किया. अटल सेतु का निर्माण 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है. पीएम मोदी ने दिसंबर 2016 में इस पुल की आधारशिला रखी थी.

महाराष्ट्रः पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु का निरीक्षण किया. इससे पहले उन्होंने पुल का उद्घाटन किया था. अटल सेतु भारत का सबसे लंबा पुल है और देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है. यह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को तेज़ कनेक्टिविटी प्रदान करेगा और मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के समय को भी कम करेगा. इससे पहले पीएम मोदी ने 21.8 किलोमीटर लंबे अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु समुद्री लिंक का उद्घाटन किया था. यह भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल सेतु प्रदर्शनी का भी दौरा किया. बता दें, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम बदलकर अब ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ रखा गया है. पीएम मोदी ने साल 2016 में इस पुल का शिलान्यास किया था. बता दें, अटल सेतु को 17,840 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बनाया गया है. यह पुल करीब 21.8 किमी लंबा है. यह 6 लेन वाला पुल है.

हमें दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनना है- पीएम मोदी
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि  भारत के युवा योग और आयुर्वेद के ब्रांड एंबेसडर बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमें दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना है. दुनिया आज भारत को ऐसे देश के तौर पर देखती है जहां कुशल श्रम शक्ति है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत में मोबाइल डाटा सबसे कम दाम पर मिलता है इससे पूरी दुनिया आश्चर्यचकित है.

बेहद अहम है अटल सेतु
अटल सेतु का निर्माण 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है. पीएम मोदी ने दिसंबर 2016 में इस पुल की आधारशिला रखी थी. यह भारत का सबसे लंबा पुल होने के साथ-साथ देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है. यह करीब 21.8 किलोमीटर लंबा और छह लेन वाला पुल है. इसकी लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग 16.5 किलोमीटर और जमीन पर लगभग 5.5 किलोमीटर है. यह मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगा और मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के समय को भी कम करेगा. इससे मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच संपर्क में भी सुधार होगा.

Also Read: पूरे रास्ते एक शब्द नहीं बोली CEO सूचना, टैक्सी ड्राइवर ने खोला ‘राज’! सबूत मिटाने का था फुलप्रूफ प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >