एनसीपी प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

शरद पवार की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि खबर आ रही है कि उन्हें 2 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बताया, अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पवार 4-5 नवंबर को शिरडी में होने वाले पार्टी के शिविरों में हिस्सा लेंगे.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दो नवंबर को डिस्चार्ज होने की संभावना

शरद पवार की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि खबर आ रही है कि उन्हें 2 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बताया, अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पवार 4-5 नवंबर को शिरडी में होने वाले पार्टी के शिविरों में हिस्सा लेंगे.

Also Read: Lok Sabha Election 2024: शरद पवार होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ? प्रफुल्ल पटेल ने कह दी बड़ी बात

81 साल की उम्र में शरद पवार फिर से बने एनसीपी चीफ

शरद पवार को पिछले दिनों 81 साल की उम्र में फिर से अध्यक्ष चुन लिया गया. शरद पवार अगले 4 साल तक एनसीपी की कमान संभालेंगे.

Also Read: Maharashtra: पूर्व मंत्री रामदास कदम का दावा, एनसीपी चीफ शरद पवार ने तोड़ा शिवसेना

शरद पवार की सुरक्षा बरकरार, महाराष्ट्र के बड़े नेताओं की हटायी गयी सुरक्षा

पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के 25 नेताओं की सुरक्षा हटा ली है. हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके परिवार के सदस्यों, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और उनकी बेटी एवं लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले सहित उनके परिजनों की सुरक्षा बरकरार रखी गई है, वहीं जयंत पाटिल, छगन भुजबल और जेल में बंद अनिल देशमुख जैसे नेताओं की सुरक्षा को वापस ले लिया गया है.

Also Read: Maharashtra Politics: CM शिंदे और फडणवीस के साथ दिखे राज ठाकरे, BMC चुनाव में उद्धव को देंगे बड़ा झटका!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >