देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के स्कूल बंद किए जा रहे हैं. वहीं, महाराष्ट्र के नागपुर में भी कई प्रमुख स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे, लेकिन इसकी वजह बारिश नहीं बल्कि सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता है. जिसके चलते शहर के कुछ स्कूलों ने छात्रों को कैंपस न बुलाने और ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का फैसला किया है.
धमाके की दी गई थी धमकी
कुछ दिन पहले नागपुर के कुछ स्कूलों को एक ईमेल मिला था. जिसमें धमाके की धमकी दी गई थी. जिसके कारण टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नागपुर के कई प्रमुख स्कूलों ने अभिभावकों को 31 अगस्त को स्कूल बंद रहने की सूचना दी है. कुछ संस्थानों ने ऑनलाइन पढ़ाई कराने का फैसला किया है, जबकि कुछ अन्य स्कूलों की ओर से भी बंद रखने की जानकारी दिए जाने की उम्मीद है. स्कूल प्रशासन सुरक्षा के मामले में कोई जोखिम नहीं लेना चाहता.
ये भी पढ़ें: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में एक्शन, मुठभेड़ में 2 शूटर ढेर
18 अगस्त को मिले थे धमकी वाले ईमेल
दरअसल, 18 अगस्त को नागपुर के एक दर्जन से अधिक स्कूलों समेत कुछ सरकारी संस्थानों को धमकी वाले ईमेल मिले थे. ईमेल में 31 अगस्त को स्कूलों में धमाके की चेतावनी दी गई थी. इसके बाद पुलिस ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया. 600 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने कई स्थानों की जांच की, लेकिन कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.
ये भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी झमाझम बरसेंगे बादल
पुलिस ने सतर्क रहने के दिए थे निर्देश
पुलिस ने शुरुआती तौर पर इसे फर्जी धमकी बताया था. इसके बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूलों और अन्य संस्थानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए. साइबर सेल ने मामला दर्ज कर ईमेल भेजने वाले का पता लगाने की जांच शुरू की है. पुलिस ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए Gmail के साथ भी समन्वय कर रही है.
