Maharashtra: शिव शक्ति और भीम शक्ति के टाई-अप ने बढ़ायी बीजेपी की चिंता, ठाकरे और अंबेडकर ने मिलाया हाथ

महाराष्ट्र में 2023 में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और 2024 में विधानसभा का चुनाव होना है. चुनाव पूर्व इस गठबंधन के कई मायने निकल रहे हैं. इस गठबंधन से महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा असर पड़ने की उम्मीद की जा रही है.

महाराष्ट्र में एक बड़ी राजनीतिक घटनाक्रम के तहत उद्धव ठाकरे की अगुआई वाली शिवसेना और भीमराव अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर की अध्यक्षता वाली पार्टी वंचित बहुजन अघाड़ी ने हाथ मिला लिया है. जिससे महाराष्ट्र में बीजेपी के लिए चिंता बढ़ा दी है. चुनाव पूर्व इस गठबंधन को शिव शक्ति और भीम शक्ति का टाई-अप बताया जा रहा है.

ठाकरे और अंबेडकर गठबंधन से महाराष्ट्र की राजनीति में पड़ सकता है असर

महाराष्ट्र में 2023 में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और 2024 में विधानसभा का चुनाव होना है. चुनाव पूर्व इस गठबंधन के कई मायने निकल रहे हैं. इस गठबंधन से महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा असर पड़ने की उम्मीद की जा रही है.

Also Read: Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका! वरिष्ठ नेता गजानन कीर्तिकर शिंदे गुट में हुए शामिल

ठाकरे-अंबेडकर के साथ आने से महाविकास अघाड़ी को मिलेगी मजबूती

उद्धव ठाकरे और प्रकाश अंबेडकर के साथ हाथ मिलाने से महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी को और मजबूती मिलने की संभावना जतायी जा रही है. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार उद्धव ठाकरे ने महाविकास अघाड़ी के साथ गठबंधन तोड़े बिना प्रकाश अंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन अघाड़ी से हाथ मिलाया है. जिससे उम्मीद की जा रही है कि एमवीए को और मजबूती मिलेगी.

उद्धव ठाकरे और अंबेडकर के साथ आने से भाजपा के लिए बढ़ी चिंता

उद्धव ठाकरे की अगुआई वाली उद्धव बालासाहब शिवसेना और प्रकाश अंबेडकर की अगुआई वाली पार्टी वंचित बहुजन अघाड़ी के एक साथ आने से राज्य में बीजेपी के लिए चिंता बढ़ा दी है. इस समय महाराष्ट्र में एकनाथ शिंद की अगुआई वाली बालासाहेबंची शिवेसना, भाजपा और रामदास अठावले की अगुआई वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की सरकार है. लेकिन महाविकास अघाड़ी में अंबेडकर के साथ आने से गठबंधन और भी मजबूत होगा. महाराष्ट्र में ओबीसी, मराठों के साथ-साथ अब दलितों का दिल भी जीतने में कामयाब होगी. हालांकि वंचित बहुजन अघाड़ी पार्टी का राज्य में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. पिछले चुनाव में पार्टी की एक भी सीट पर जीत नहीं हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >