Maharashtra Politics : ‘जय श्री राम’ का जवाब ‘जय भवानी’ से दें, बोले उद्धव ठाकरे

Maharashtra Politics : शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ‘जय श्री राम’ का जवाब ‘जय भवानी’ से दें.

Maharashtra Politics : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने समर्थकों से बीजेपी  के ‘जय श्री राम’ के जवाब में ‘जय शिवाजी’ और ‘जय भवानी’ के नारे लगाने का आग्रह किया. उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी पर समाज को बांटने का आरोप भी लगाया. ठाणे के निकट मुलुंड में शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने बीजेपी सरकार की तुलना एडोल्फ हिटलर के अधीन नाजी जर्मनी से की.

जय शिवाजी और जय भवानी से दें जवाब: उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने कहा, “अगर कोई जय श्री राम कहता है, तो आप भी जय शिवाजी और जय भवानी कहना न भूलें. बीजेपी ने हमारे समाज में जहर घोल दिया है. उन्होंने जो किया है, उसके लिए मैं उन्हें कड़ी टक्कर दूंगा.” ठाकरे ने देश के प्रति बीजेपी की प्रतिबद्धता पर भी चिंता जताई और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जहां बीजेपी पहले पाकिस्तान के साथ खेल आयोजनों का विरोध करती थी, वहीं भारत अब पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों के साथ क्रिकेट मैच खेल रहा है.

शिव भोजन और लड़की बहिन योजना का जिक्र उद्धव ने किया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा विधानसभा में हाल ही में की गई टिप्पणी, “मैं चल रही परियोजनाओं को रोकने वाला उद्धव ठाकरे नहीं हूं,” का जवाब उद्धव ने दिया. दो साल से अधिक समय तक सीएम पद पर रहे ठाकरे ने कहा, “अगर फडणवीस मेरा पद चिन्हों पर चलना चाहते हैं, तो उन्हें 10 मार्च को आगामी बजट में किसानों के लिए ऋण माफी की घोषणा करनी चाहिए. शिव भोजन और लड़की बहिन योजनाओं जैसी पहलों के लिए पैसे देने चाहिए जिसका उन्होंने वादा किया है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

ठाकरे ने दावा किया कि सीएम के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कुछ प्रोजेक्ट रोक दिए थे. अगर वे लंबे समय तक पद पर बने रहते तो मेट्रो-3 कार शेड को कंजुर मार्ग पर ले जाते. उन्होंने आरोप लगाया कि अब यह जमीन अडानी ग्रुप को आवंटित कर दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >